कांग्रेस के नव नियुक्त पदाधिकारियों को जिला अध्यक्ष ने पार्टी का पट्टा कर सम्मानित किया

खूंटी:  संगठन सृजन अभियान 2025 के तहत पुनः जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा की अध्यक्षता में रनिया प्रखंड अंतर्गत खटगा पंचायत के खटगा ग्राम में, बनई पंचायत के डीम्बूकेल में एवं जयपुर पंचायत के केलो ग्राम में नव नियुक्त पदाधिकारियों को जिला अध्यक्ष के द्वारा पार्टी का पट्टा पहना कर एवं नियुक्ती प्रमाण पत्र दे कर सम्मानित किया गया।
मौके पर जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी एवं कांग्रेस कमिटी के विचार धारा को पंचायत के हर एक जन तक पहुंचाने की बात कही साथ पंचायत स्तर पर जो भी समस्या हो उसे कमिटी के द्वारा निराकरण करने एवं नहीं होने पर जिला में खबर करने की बात कही।और हर समस्याओं में अध्यक्ष को याद करने की बात कही।
                            साथ ही कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को अपने अपने क्षेत्रों में पार्टी के प्रति अपनी जिम्मेदारीयों का निर्वाह ईमानदारी से करने की बात कही।
    मौके पर आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विलसन तोपनो, रनिया प्रखंड अध्यक्ष जोन कन्डुलना, रनिया मंडल अध्यक्ष रामसिंह राम, अनमोल होरो, एवं उक्त उक्त पंचायत के पंचायत पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *