जय श्री राम नाम से गुंजायमान हुई रांची,एक से बढ़कर एक झांकियों का हुआ प्रदर्शन

रांची: दो साल बाद राजधानी रांची में इसबार रामनवमी शोभायात्रा में रामभक्तों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। एक से बढ़कर एक झांकियां प्रदर्शित की गई। अल्बर्ट एक्का चौक से लेकर पूरा मेन रोड रामभक्तों से पटा हुआ दिखा। करीब सभी मोहल्ले से निकले अखाड़े में युवाओं की टोली महावीर पताका लिए जय श्री राम के नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे।

शोभायात्रा में महिलाओं की भी टोली हाथ में तलवार लिए जय श्री राम का नारा लगाते हुए आगे बढ़ रही थी। अल्बर्ट एक्का चौक पर दो साल बाद पहली बार इतनी संख्या में लोगों की भीड़ देखी गई। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए पिछले दो सालों से सरकार ने कोई भी जुलूस या मेला पर प्रतिबंध लगा दिया था। लेकिन प्रतिबंध हटते ही लोगों में इसबार जबरदस्त उत्साह देखा गया। वहीं सुरक्षा बलों को जगह तैनात किया गया था।
शोभायात्रा में शामिल रामभक्तों के स्वागत में कई राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के द्वारा स्टॉल लगाए गए थे। उसमे ठंडापानी,शर्बत,चना,गुड,फल इत्यादि का वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *