जिला भाजपा पदाधिकारियों की हुई बैठक,संगठन मजबूती पर हुई चर्चा

गणादेश ब्यूरो
खूंटी : जिला भाजपा जिला पदाधिकारियों की बैठक जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता की अध्यक्षता में हुई. बैठक से पूर्व संगठन के पथ प्रदर्शक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तत्पश्चात सामुहिक रूप से राष्ट्र गीत बन्दे मातरम् का गायन किया गया।
बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा बिहार, झारखण्ड के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र ने जिला मोर्चा एवं आठों मण्डल की समीक्षा हुई साथ ही आवश्यक सुझाव देते हुए बताया की नए-नए लोगों को पार्टी में जोड़ना यह महत्वपूर्ण कार्य है। एक कार्यकर्ता 10 भाजपा विरोधी परिवार से सम्पर्क कर उन्हें अपने विचारधारा में जोड़ने का कार्य करे। मन की बात कार्यक्रम सुनने में कितने परिवार शामिल हो रहा है यह महत्वपूर्ण है।
पन्ना प्रमुख का महत्वपूर्ण कार्य है पन्ना समिति बनाना। यह समिति पन्ना में दर्ज वोटरों से सम्पर्क एवं संवाद कर अपने पक्ष में वोट कराने का कार्य करें।
प्रदेश महामंत्री सह दक्षिण प्रमण्डल के प्रभारी बालमुकुन्द सहाय नें कहा कि बुथ में सात कार्यक्रम प्रभारी हैं इसमें हम कहाँ है इसे देखना है ।
हम मूल्यों में सिद्धांतों में चलने वाले लोग हैं। सभी कार्यकर्ता संगठन के विकास व विस्तार के लिए कार्य करें।
प्रदेश उपाध्यक्ष सह खूंटी विधानसभा के विधायक नीलकंठ मुण्डा ने कहा कि देश को विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर करने के लिए हमें अपने बुथ कमेटी को सशक्त करना होगा। सभी को अपने दायित्व का निर्वहन करते पार्टी को मजबूती प्रदान करें।
तोरपा विधायक कोचे मुण्डा ने कहा कि अमृत महोत्सव 9 से 15 अगस्त तक चले अभियान में सभी ने भारत माता के लिए कार्य करने को तत्पर रहे। इस कार्य के लिए सभी को विधायक ने धन्यवाद दिया ।जिला प्रभारी सत्यनारायण सिंह ने कहा कि संगठन के कार्य को ज्यादा से करने की जरुरत है.

मंच संचालन जिला महामंत्री बिनोद नाग एवं धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री शशांक शेखर राय ने किया।
बैठक में प्रदेश किसान मोर्चा उपाध्यक्ष कांशी नाथ महतो, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष जयसवाल, जिला उपाध्यक्ष कृपा सिंधु बेहरा, संजय साहू, कैलाश राम, तुलसी भगत गंदौरी गुड़िया, विष्णु सोनी, जिला मंत्री मंजू देवी, गोपाल स्वर्णकार, राम लखन सिंह, मिडिया प्रभारी अनुप साहू, कोषाध्यक्ष लव चौधरी, सोशल मीडिया प्रभारी रूपेश जयसवाल, सोशल मीडिया सह प्रभारी महावीर राम, आईटी संयोजक गुलाब महतो, सचिन कश्यप, जिला मोर्चा युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेश महतो, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष संजय मुण्डा, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष जोगेन्द्र नायक, किसान मोर्चा अध्यक्ष रामानंद साहू, नगर मण्डल अध्यक्ष सुरेश जयसवाल, रनिया मण्डल अध्यक्ष निखिल कन्डूलना, खूंटी ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष मदनमोहन गोप,कर्रा मण्डल अध्यक्ष बालकिशुन महतो, अंड़की मण्डल अध्यक्ष मोती पातर, तोरपा मण्डल अध्यक्ष पुरेंदर मांझी, गोविन्दपुर मण्डल अध्यक्ष रामध्यान सिंह, प्रदेश युवा मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य प्रियांक भगत, शंकर प्रधान, रंदाय नाग, विकास चौधरी, सुदर्शन भोगता, सुकेन्दर महतो, दिलीप कुमार, कलिन्द्र राम, राजेश नाग, कैलाश कांशी, विनोद कुमार धान, मंगा नाग, कृष्णा नंद तिवारी, अमित कश्यप, विजय भगत, सुरेश प्रसाद, भुनेशवर मांझी, लक्ष्मण पाहन, सीताराम नाग शयाम कुमार, महावीर गोप, आदि उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *