जिला प्रशासन ने वृद्धा आश्रम में मनाया नव वर्ष,वृद्धजनों के बीच भोजन एवं कंबल का वितरण किया
खूंटी: पिपरा टोली स्थित वृद्धा आश्रम में जिला प्रशासन ने नव वर्ष 2025 का स्वागत बड़े ही हर्षोल्लास और सेवा भाव के साथ किया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्याम नारायण राम ने वृद्धजनों के बीच भोजन एवं कंबल का वितरण किया।
कार्यक्रम के दौरान वृद्धजनों के साथ समय बिताते हुए उप विकास आयुक्त ने कहा कि समाज के वरिष्ठ नागरिक हमारे मार्गदर्शक और प्रेरणा स्रोत हैं। उनका सम्मान और देखभाल करना हमारी जिम्मेदारी है।
जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी इस आयोजन में उपस्थित रहे और उन्होंने वृद्धजनों को नव वर्ष की शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वृद्धजनों को सामाजिक सुरक्षा और प्रशासनिक सहयोग का एहसास कराना था।
इस अवसर पर वृद्धजनों ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन का आभार प्रकट किया।



