भारत जोड़ो यात्रा एवम डिजिटल सदस्यता अभियान पर विमर्श

रांची: संगठन की पूर्णता, भारत जोड़ो पदयात्रा कार्यक्रम एवं डिजिटल सदस्यता अभियान पर विचार-विमर्श हेतु बुधवार को कांग्रेस भवन में प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्षों की बैठक प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक मे कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा, बन्धु तिर्की, जलेश्वर महतो एवं शहजादा अनवर उपस्थित थे।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ताा राकेश सिन्हा ने बताया कि संगठन को सुदृढ़ एवं धारदार बनाने हेतु तथा भारत जोड़ो यात्रा की सफलता पूर्वक संचालन करने के लिए प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने चारो कार्यकारी अध्यक्ष को कहा कि अपने-अपने प्रभार वाले जिला में अविलंब जाकर पंचायत एवं बूथ स्तर तक यात्रा की सफलता, पार्टी संगठन की मजबूती एवं डिजिटल सदस्यता अभियान से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का उस जिला के तमाम वरीय नेताओं, प्रदेश प्रतिनिधियों, प्रखंड अध्यक्षों अग्रणी मोर्चा के अध्यक्षों के साथ बैठक कर विचार-विमर्श करें।

प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने कहा कि बैठक में लिए गए निर्णय के उपरांत कल 13 अक्टूबर को कार्यकारी अध्यक्ष बन्धु तिर्की अपने प्रभार जिला पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी के पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर 14 अक्टूबर को बंधु तिर्की के साथ गढ़वा में बैठक करेंगे। कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की दिनांक 15 अक्टूबर को सिमडेगा और गुमला एवं 21 अक्टूबर को दुमका में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की सफलता पर विचार-विमर्श करेंगे एवं कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर 15 अक्टूबर को पलामू, 18 अक्टूबर को गिरिडीह, कोडरमा, 21 अक्टूबर को पाकुड में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
श्री सिन्हा ने बताया कि कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो दिनांक 16 अक्टूबर को हजारीबाग एवं रामगढ़, 18 अक्टूबर को सरायकेला-खरसावां, 21 अक्टूबर को देवघर, गोड्डा, 22 अक्टूबर को साहेबगंज में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा जी 18 अक्टूबर को पूर्वी सिंहभूम, 21 अक्टूबर जामताड़ा एवं दुमका, 22 अक्टूबर को धनबाद एवं बोकारो में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *