भाजपा के प्रति लोगों में असंतोष के बावजूद लोकसभा चुनाव में प्रभु श्री रामजी ही करेंगे बेड़ापार..

रांची: प्रभु श्री राम पूरे जगत का उद्धार करते हैं यह सर्वविदित है। इस समय पूरे देश में लोकसभा प्रचार का दौर चल रहा है। एक तरफ इंडी गठबंधन तो दूसरी तरफ एनडीए, दोनों दल जनता को अपने पक्ष में करने के लिए भीषण गर्मी में पसीना बहा रहे हैं।
एनडीए जहां अयोध्या में प्रभु श्री रामलाला मंदिर स्थापना और केंद्र संचालित योजनाओं का बखान कर रहे हैं। वहीं इंडिया गठबंधन देश में लोकतंत्र खतरे में होने की बात कह कर इसे बचाने के लिए जनता से वोट की अपील कर रहे हैं। साथ में बढ़ती मंहगाई,बेरोजगारी के मुद्दे पर भी पीएम मोदी सरकार को घेरने से नहीं चूक रही है।
जनता दोनो ही पार्टियों की बातों को सुन रही है और अपने इच्छा से मतदान करने का मन बनाया है। इस बीच एक बात तो जगजाहिर हो रही है कि हिंदुस्तान के लोग भावनाओं में बह जाते हैं।आस्था और धर्म पर विश्वास करते हैं। इस मामले में भाजपा जनता का नब्ज़ पकड़ने में काफी हद तक कामयाब हो गए हैं। ताजा मामला अयोध्या में रामलाला मंदिर की स्थापना के मुद्दे को भाजपा आसानी से जनता को लुभा लेगी। वैसे भी भाजपा धर्म को साथ में लेकर राजनीति करती है। वहीं इंडि गठबंधन सेक्युलर का माला पहनने के कारण आस्था और धर्म को एक्स्ट्रा विषय में रखते हैं। इसी में इंडिया घटक दल एनडीए से पीछे रह जाती है।
मैं यह नहीं कहता हूं कि देश में पिछले दस वर्षों में विकास नहीं हुआ है। लेकिन बेरोजगारी और महंगाई आज भी चरम पर है। युवा पढ़ लिखकर नौकरी के लिए भटक रहे हैं। महंगाई भी तेजी से बढ़ी है। इसमें मध्यम वर्ग के लोगों को खासे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
कांग्रेस और उसके सहयोगी दल बेरोजगारी,महंगाई और इसमें एक विषय लोकतंत्र खतरे में को समाहित कर लिया है। महंगाई और बेरोजगारी का मुद्दा तो जनता को समझ आ रहा है।लेकिन लोकतंत्र खतरे में की बात जनता की समझ से बाहर है।
देश की जनता का मिजाज को हमने भांपने का प्रयास किया तो अधिकांश जनता का कहना था कि इंडिया गठबंधन में अबतक पीएम कैंडिडेट पर फैसला नहीं हुआ है। यदि ये लोग जीत भी जाते हैं तो पीएम पद के लिए आपस में भीड़ जायेंगे। साथ ही पांच साल अपनी जेब भरने में ही रह जायेंगे। देश और जनता का विकास दूसरी या तीसरी प्राथमिकता होगी। इसमें भ्रष्टाचार बढ़ेगा। लेकिन एमडीए की सरकार फिर से बनती है तो पीएम के तौर पर नरेंद्र मोदी रहेंगे और विकास के कार्य हो देश में चलाया जा रहा है वह तेजी से होगा।
इसके अलावा लोगों में राम मंदिर की स्थापना होने से भी लोगों में पीएम मोदी के प्रति लोकप्रियता बढ़ी है। लोग इस बार भी भगवा रंग में रंगने को तैयार हैं।
बहरहाल चार जून को जब रिजल्ट आएगा तभी पता चल पाएगा कि देश की जनता ने किसे अपना आशीर्वाद दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *