उपायुक्त मो० जावेद हुसैन ने अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज झोंगो पाहन को उत्कृष्ट खेल उपलब्धियों के लिए किया सम्मानित
खूंटी: उपायुक्त मो० जावेद हुसैन ने खूंटी जिले के अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज झोंगो पाहन को उनकी उत्कृष्ट खेल उपलब्धियों एवं जिले का गौरव बढ़ाने के लिए सम्मानित किया। इस अवसर पर उपायुक्त ने उन्हें सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
उपायुक्त ने कहा कि झोंगो पाहन की उपलब्धियाँ जिले के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वे भविष्य में भी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से राज्य एवं देश का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करते रहेंगे।
इस अवसर पर उपायुक्त ने झोंगो पाहन को निरंतर मेहनत, अनुशासन एवं समर्पण के साथ खेल के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करने के लिए शुभकामनाएँ दीं तथा कहा कि जिला प्रशासन प्रतिभावान खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।मौके पर जिला खेल पदाधिकारी, प्रशिक्षक समेत अन्य उपस्थित रहे।


