डिस्पैच सेंटर से पोलिंग पार्टियों की रवानगी जारी,डीडीसी ने लिया जायजा,19 मई को होना है दूसरे चरण का मतदान

रांची : त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के अंतर्गत दूसरे चरण के मतदान के लिए पोलिंग पार्टी की डिस्पैच जारी है। मोरहाबादी स्थित डिस्पैच सेंटर से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जा रहा है। डिस्पैच सेंटर में तमाम व्यवस्था का जायजा लेने उप विकास आयुक्त रांची विशाल सागर मोराबादी पहुंचे। अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची दीपक दीपक दुबे और जिला पंचायती राज पदाधिकारी वीरेंद्र चौबे के साथ उप विकास आयुक्त ने पोलिंग पार्टियों के डिस्पैच का जायजा लिया।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 के अंतर्गत दूसरे चरण में जिला के 5 प्रखंडों में 19 मई 2022 को मतदान होगा। कांके, बेड़ो, ईटकी, नगड़ी और लापुंग के लिए पोलिंग पार्टियों को मोराबादी स्थित डिस्पैच सेंटर से रवाना किया जा रहा है। उप विकास आयुक्त ने अलग-अलग प्रखंड के पोलिंग पार्टी के लिए मतदान सामग्री वितरण आदि का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक मतदान सामग्री उपलब्ध कराते हुए ससमय गंतव्य हेतु रवाना करने का निर्देश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *