देवघर कांवड़यात्रा हादसा : मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख रूपये और घायलों को बीस-बीस हजार रूपये मुआवजा

देवघर एम्स [पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी,घायलों से की बातचीत,घटना के बारे में पूछा

रांची : देवघर में कंवाड़यात्रा हादसे में मृतकों के परिजनों को आपदा विभाग एक -एक लाख रूपये और घायलों को बीस-बीस हजार रूपये देने की मंत्री इरफ़ान अंसारी ने घोषणा की है.इसके अलावा घायलों को बीस-बीस हजार रूपये देने की घोषणा किया है.

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी मंगलवार को देवघर एम्स पहुँच गए और घायलों से बातचीत किया और घटना के बारे में जानकारी ली.

इस दौरान मिडिया से बात करते हुए मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि घटना बहुत ही दुखद है. इस हादसे में जान गवाने वाले को तो वापस लौटाया नहीं जा सकता है.लेकिन उनके परिजनों को सरकार की तरफ से मदद राशि देकर कुछ दुःख कम किया जा सकता है.

मंत्री ने कहा कि मृतक के परिजनों को एक-एक लाख रूपये और सभी 11 घायलों को बीस-बीस हजार रूपये दिए जायेंगे. घायलों का इलाज पूरी तरफ मुफ्त किया जायेगा. इसके अलावा शव को उसके गाँव तक पहुंचाने में सभी खर्च राज्य सरकार करेगी.

मंत्री ने कहा कि इस हादसे में मृतकों के परिजनों और घायलों को राज्य सरकार हर संभव मदद करेगी.

मंत्री ने कहा कि कुछ लोग इस हादसे में मरने वालों की संख्या 18 बता कर सनसनी फ़ैलाने का काम करते हैं. जबकि ऐसा नहीं है. दिल्ली में बैठे कुछ नेता भ्रामक खबर फैलाने का काम करते हैं. ऐसे नेताओं से जनता को सावधान रहने की जरुरत है.

इस हादसे में पुलिस ने मृतकों की पहचान कर लिया है. इसमें सुभाष तुरी (40), दुर्गावती देवी (45), जानकी देवी (35), समदा देवी (40) और पीयूष कुमार उर्फ शिवराज (14),सुमन कुमारी 35 है. ये सभी बिहार के विभिन्न जिलों के निवासी थे.

इस घटना में कुल 11 लोग घायल हैं. घायलों में सुशीला देवी,देवकी प्रसाद सहित अन्य लोग हैं. यह  घटना 29 जुलाई 2025 की सुबह, देवघर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया मोड़ के पास, एक कांवड़ियों से भरी बस और गैस सिलेंडर लदे ट्रक के बीच भीषण टक्कर हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *