जदयू के पूर्व विधायक कामेश्वर नाथ दास का निधन, पार्टी में शोक की लहर

रांची: झारखंड जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के समर्पित एवं निष्ठावान साथी और पार्टी के पूर्व विधायक कामेश्वर नाथ दास का निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक की लहर है। जदयू के प्रदेश महासचिव मनोज कुमार सिन्हा सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारियों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
प्रदेश महासचिव मनोज कुमार सिन्हा ने कहा कि कामेश्वर नाथ दास के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने एक सच्चा, समर्पित और निष्ठावान सेवक खो दिया है। उनका निधन जदयू के लिए अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई करना संभव नहीं है।
मनोज सिन्हा ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि कामेश्वर नाथ दास का पार्टी के प्रति योगदान और समर्पण हमेशा याद किया जाएगा।
पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दिवंगत नेता को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शत-शत नमन किया और कहा कि उनके निधन से पार्टी ने एक समर्पित साथी खो दिया है। उन्होंने भगवान भोलेनाथ से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *