गोवर्धन पूजा पर “ब्रह्मकुमारीज गोशाला” में गो माता की पूजा कर ,आरती कर सैंकड़ो गायों को कराया भोजन

रांची: भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एवं खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर के तत्वावधान में बुधवार को गोवर्धन पूजा के पर कांके पिठौरिया स्थित “ब्रह्मकुमारीज गोशाला” में गो माता कि पूजा – अर्चना कर,आरती कर सैंकड़ो गायों को भोजन कराया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय कि संचालिका बी के राजमती, भाजपा अनुसूचित जाति के प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री अनिल कुमार, भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एवं खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर के संयोजक आशुतोष द्विवेदी,समाजसेवी मुकेश नायक जी ने संयुक्त रूप से बताया कि शास्त्रों के अनुसार गाय गंगा कि तरह पवित्र होती है ।गाय को लक्ष्मी का स्वरूप भी कहा जाता है ।गो माता अपने दूध से स्वास्थ्य रूपी धन प्रदान करती है।यह जानकारी अमन ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *