डीसी- एसपी ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को पुष्प गुच्छ देकर किया स्वागत

गणादेश,बोकारो : शुक्रवार को पेटरवार जिला बॉर्डर पर  राज्यपाल  संतोष कुमार गंगवार  का आगमन हुआ। जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त  अजय नाथ झा तथा पुलिस अधीक्षक  हरविंदर सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका हार्दिक स्वागत किया।राज्यपाल के स्वागत के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखा गया तथा प्रशासन ने आगमन कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित किया।स्वागत उपरांत राज्यपाल  को औपचारिक प्रोटोकॉल के तहत आगे की यात्रा हेतु प्रेषित किया गया।आगे,  राज्यपाल  गंगवार बोकारो  के सेक्टर 4 स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल  पहुंचे, जहां पुलिस जवानों द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *