सीएम नीतीश कुमार का73 वाँ जन्म दिन धूमधाम से मनाया गया


रांची: बिहार के मुख्यमंत्री एवं जदयू  के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार का 73 वाँ जन्मदिवस शुक्रवार को झारखण्ड जदयू के नेताओं ने पूरे प्रदेश में धूम-धाम से मनाया। प्रदेश जदयू मुख्यालय में उनके जन्म दिन के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो मुख्य रूप से उपस्थित हुए। उनके जन्मदिन पर 73 पाउंड का केक काटा गया और नेताओं ने एक दूसरे को केक खिलाकर उनका जन्मदिन मनाया और शुभकामना दी। मौक़े पर जदयू नेता श्रवण कुमार, भगवान सिंह, मधुकर सिंह, सागर कुमार, संजय सिंह, आशा शर्मा, मनोज सिन्हा, अखिलेश राय, बैद्यनाथ पासवान, दिलीप महतो, रत्ना शर्मा, रामजी प्रसाद आदि उपस्थित रहे।
प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो ने सीएम नीतीश कुमार को जन्मदिवस की शुभकामना देते हुए उनके यशस्वी, मनस्वी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की साथ ही कहा की श्री कुमार विकास पुरुष है। उनके नेतृत्व में बिहार और पार्टी काफ़ी आगे बढ़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *