डीसी ने खेल प्रतियोगिता को लेकर जागरूकता रथ किया रवाना

खूंटी: खेलो झारखण्ड अन्तर्गत बॉलीबॉल एवं तीरंदाजी में जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने हेतु उपायुक्त लोकेश मिश्रा, उप विकास आयुक्त, एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उपायुक्त ने प्रतिभागियों को प्रतियोगिता में खेल की भावना से शामिल होने एवं प्रतियोगिता में सफल होने की शुभकामना दी। साथ ही बच्चों के साथ प्रतियोगिता में सम्मिलित होने जा रहे शिक्षक एवं कोच को बच्चों की विशेष सुरक्षा का ध्यान रखने का निर्देश दिया गया। बॉलीबॉल एवं तीरंदाजी प्रतियोगिता में निम्न वर्ग एवं विद्यालयों के प्रतिभागियों द्वारा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया जाना है :-
क्रम. वर्ग — प्रतियोगिता का नाम– विद्यालय का नाम

  1. 14 वर्ष से कम उम्र के लड़के- बॉलीबॉल– मॉडल स्कूल, खूँटी
  2. 14 वर्ष से कम आयु की लड़कियां– बॉलीबॉल–के.जी.बी.वी. मुरहू
  3. 17 वर्ष से कम उम्र के लड़के– बॉलीबॉल–संत जोसेफ तोरपा उच्च विद्यालय
  4. 17 साल से कम उम्र की लड़कियां– बॉलीबॉल– आदिम जाति सेवामंडल +2 उच्च विद्यालय, डुमरदगा, खूँटी
  5. अंडर 19 लड़के– बॉलीबॉल–
    सीएम डिस्ट्रीक्ट एस.ओ.ई खूँटी
  6. अंडर 14, 17, 19 लड़के और लड़कियां– बॉलीबॉल–के.जी.बी.वी. रनिया
  7. अंडर 19 लड़कियां–तीरंदाजी–नेताजी सुभाषचन्द्र बोस आवासीय विद्यालय, खूँटी से एवं 07 विभिन्न विद्यालयों से 13 कुल 20 बच्चे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *