क्रूरता की पार कर दी हदः अपराधियों ने फोड़ दी महिला की दोनों आंखे

कटिहार। कटिहार के अमदाबाद थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। इस घटना के बाद से पूरे ईलाके में दहशत का माहौल है। अपराधियों नें क्रूरता की हद पार की। आंख पर चाकू से वार कर अपराधियों ने महिला की दोनों आंखे फोड़ दी। जानकारी के अनुसार महिला को दो-तीन युवकों ने उठाकर घर के बगल में बहियार ले गया। उसके साथ खूब मारपीट की। चाकू से वार किया। दोनों आंखों को चाकू से जख्‍मी कर दिया है। दर्द से महिला काफी शोर करने लगी। उसकी छोटी बेटी शोर सुनकर वहां पहुंची। इस दौरान युवक बोल रहा था कि इसने सब कुछ देख लिया है। यह कहते हुए उसपर वार किया जा रहा था। बच्‍ची की शोर पर आसपास के लोग और स्‍वजन वहां पहुंचे। महिला के स्‍वजनों ने बताया कि उसके दोनों आंख में गंभीर जख्म था। आंख से खून निकल रहा था। शरीर में कई जगह चोटें थी। गंभीर स्थिति में महिला को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमदाबाद ले जाया गया। प्रारंभिक उपचार के बाद उसे कटिहार रेफर कर दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *