मांडर विधानसभा उपचुनाव 23 जून को,26को वोटों की गिनती

रांची: मांडर विधानसभा उप चुनाव की घोषणा हो गई है। 23 जून को वोटिंग होगी। चुनाव आयोग ने इससे संबंधित शिड्यूल जारी कर दिया है। इसके साथ ही, देश के तीन लोकसभा और सात विधानसभा सीट पर उप चुनाव कराए जाएंगे।

चुनाव आयोग के शिड्यूल के मुताबिक उपचुनाव का गजट नोटिफिकेशन 30 मई को जारी होगा। नामांकन की अंतिम तिथि 6 जून है। नामांकन पत्रों की स्‍क्रूटनी 7 जून को होगी। प्रत्‍याशी 9 जून को नाम वापस ले सकेंगे। वोटिंग 23 जून होगी। मतों की गिनती 26 जून को होगी। उसी दिन परिणाम जारी होगा।

जानकारी हो कि आय से अधिक मामले में सजा मिलने के कारण इस सीट से निर्वाचित बंधु तिर्की की विधायकी रद्द हो गई थी। वह झारखंड विकास मोर्चा (प्र.) की टिकट पर चुनाव लड़े थे। बाद में बाबूलाल मरांडी के पार्टी का विलय भाजपा में कर देने पर वह कांग्रेस में शामिल हो गये थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *