खूंटी में कांग्रेसियों ने बीजेपी कार्यालय का किया घेराव,की नारेबाजी

गणादेश,खूंटी : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी के ऊपर केंद्र के निरंकुश सरकार के द्वारा सरकारी संस्थाओं का दुरुपयोग करते हुए समन जारी करवाने एवं बेवजह का दोषारोपण करने के विरुद्ध में संपूर्ण भारतवर्ष में भाजपा कार्यालय का घेराव कार्यक्रम सुनिश्चित किया गया जिसके तहत खूंटी जिला कांग्रेस कमेटी ने भी जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा की अध्यक्षता में भाजपा कार्यालय का घेराव किया एवं नारेबाजी की। मौके पर जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहा कि ऐसे निरंकुश शासन व्यवस्था को चला रहे लोगों को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए जो देश के गणमान्य  व्यक्तित्व की छवि को धूमिल करने में लगे रहते हैं। कोर्ट में याचिका खारिज होने के बाद ऐसे लोगों को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं। ये सरकार लोकतंत्र एवं संविधान के लिए खतरा है,ये लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक शक्तियों को खत्म कर तानासाही सरकार चलाने का मौका तलाश रही है, कांग्रेस इनकी मंसूबों को कभी सफल नहीं होने देगा, लोकतंत्र एवं संविधान को बचाने के लिए कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता चट्टान की तरह डटकर मुकाबला करेंगे।

मौके पर प्रदेश सचिव पीटर मुन्डू, पुर्व जिला अध्यक्ष रामकृष्ण चौधरी,आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विलसन तोपनो, रविकांत मिश्रा,महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता गोप, ओ बी सी कांग्रेस अध्यक्ष सहेंद्र महतो , शशिकांत होरो, ऋतुराज झा, कुणाल कमल कच्छप, प्रनीत तोपनो, जेम्स तोपनो, पीटर मुन्डू, जुलियूस कन्डुलना, मगरीता खेस, अनीता नाग, ईन्दुआन्ना हस्सा, सुन्दरमनी हंस, धुमेश लोहरा, सुहेल आन्सारी, गोपाल भगत, देवेंद्र महतो, राम तिडूं,बब्लू , विक्रम नाग, मीनाक्षी तोपनो,अजय कुमार, जोन कन्डुलना, अजय गुप्ता, समडो़म सोय, अल्बर्ट तिग्गा, सुचित सांगा, बेर्नाड ,अनमोल होरो, आदि उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *