केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी संगठन सशक्तीकरण अभियान के संयोजक आलोक कुमार दूबे, वरिष्ठ कांग्रेस नेता लाल किशोर नाथ शाहदेव और डॉ राजेश गुप्ता छोटू अपने समर्थकों के साथ मोदी सरकार के राजनीतिक प्रतिशोध, तानाशाही और गुंडागर्दीएवं ईडी की पक्षपात पूर्ण रवैये के खिलाफ राजधानी रांची में आयोजित प्रदर्शन कार्यक्रम में शामिल होकर विरोध प्रकट किया।
     कांग्रेस नेताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर ‘बदले की भावना से काम करना बंद करो’, ‘मोदी शाह प्रतिशोध की राजनीति बंद करो’,‘हथकड़ियों का भय न दिखाओ जेल हमारा देखा है’, ‘बोल रे साथी हल्ला बोल-डरता किस्से हल्ला बोल’, ‘सत्याग्रही जीतेगा सत्ताग्रही हारेगा’,‘हर जोर जुल्म की टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है’, ‘सत्यमेव जयते’, ‘सोनिया गांधी संघर्ष करो देश आपके साथ है’, ‘मोदी शाह अनर्थ करना बंद करो खुदा के पास जाना है -वहां पैदल ही जाना है,”दम है कितना दमन में तेरे देख लिया है देखेंगे,” “जब जब भाजपा डरती है ईडी को आगे करती है” इत्यादि नारे लगाए एवं पुराना विधानसभा मैदान से ईडी कार्यालय तक मार्च किया।
   विरोध प्रदर्शन के दौरान मीडिया से बात करते हुए एवं फेसबुक लाइव के माध्यम से कांग्रेस नेता आलोक दूबे ने कहा किसी भी अन्याय के खिलाफ अहिंसात्मक गांधीवादी सत्याग्रह हर देशवासी एवं राजनीतिक दलों का संवैधानिक अधिकार है, उसे भी छीनने का काम हो रहा है, यह सिर्फ कांग्रेस पर ही नहीं भारत के महान लोकतंत्र पर भी हमला है। आज सुबह से ही जिस प्रकार दिल्ली में कांग्रेस दफ्तर को चारों तरफ से पुलिस छावनी में बदल दिया गया एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं मीडिया के प्रवेश बंद कर दिया गया यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा जिस गांधी परिवार ने देश को अपनी पूरी संपत्ति को दान में दे,उसके ऊपर आजादी के अखबार नेशनल हेराल्ड को सामने रखकर सिर्फ इसलिए कि सोनिया गांधी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष हैं, मनी लांड्रिंग का आरोप लगाकर उनके छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है जिसका जोरदार विरोध होगा।
कांग्रेस नेता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा 75 वर्ष भारतीय स्वतंत्रता के बाद प्रतिशोध की राजनीति आज तक किसी भी राजनीतिक दल नहीं दिखाई है जो वर्तमान मोदी शाह कर रही है, उन्होंने कहा सोनिया गांधी बीमार रहती हैं,अगर इडी चाहती तो प्रश्न भेजकर लिखित रुप से भी उत्तर मंगवा सकती थी,लेकिन ईडी तो आज कठपुतली बन गई है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ0 राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि ईडी ना सिर्फ कांग्रेस नेताओं को डराने का काम कर रही है, बल्कि मोदी सरकार के खिलाफ जितने भी विपक्षी नेता आवाज उठाने की कोशिश कर रहे है, उन्हें येन-केन-प्रकारेण जांच एजेंसियों के माध्यम से डराने-धमकाने की कोशिश की जा रही है।
   ईडी कार्यालय घेराव एवं प्रदर्शन कार्यक्रम में कांग्रेस नेता फिरोज रिजवी मुन्ना, विनीता पाठक नायक,दीपक राम,गोड्डा कांग्रेस नेता मनोज कुमार झा, जमशेदपुर कांग्रेस नेता राकेश तिवारी,सोनी नायक, नरेन्द्र लाल गोपी, जयशंकर पाठक, अरुण मिश्रा,बेलस तिर्की, समरेन्दर तिवारी, प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष मानस सिन्हा,संजय लाल पासवान,रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष सुरेश बैठा, बोकारो जिला कांग्रेस अध्यक्ष मंजूर अंसारी, गुमला जिला कांग्रेस अध्यक्ष रौशन बरुवा,खेल प्रकोष्ठ चेयरमैन  अमरेन्द्र कुमार सिंह,खूंटी जिला कांग्रेस नेता मंटू देवरिया मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *