कर्नाटक चुनाव में ऐतिहासिक जीत की खुशी में अम्बेडकर चौंक पर कांग्रेसियों ने मनाया जश्न

रांची: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत की खुशी में कांग्रेस में खुशी का माहौल है। वहीं रविवार को पार्टी से निलंबित वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे,लाल किशोर नाथ शाहदेव डॉ राजेश गुप्ता छोटू के अलावा पार्टी से बगैर निलंबित नेता फिरोज रिजवी मुन्ना,कुमुद रंजन व रंजीत कुमार महतो ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल होने की खुशी में बाबा साहेब अम्बेडकर चौंक डोरंडा पर जश्न मनाया एवं कर्नाटक की जनता के प्रति आभार प्रकट किया।
कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे,महानायक राहुल गांधी एवं राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की तस्वीर हाथों में लेकर ढ़ोल नगाड़े बजाए, आतिशबाजी की एवं मिठाई खिलाकर एक दूसरे को शानदार जीत के लिए बधाईयां दी।
  इस मौके पर छः वर्षों के लिए निलंबित कांग्रेस नेता आलोक कुमार दूबे ने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कर्नाटक की जीत चालीस प्रतिशत कमीशनखोरी से लड़ने वालों की जीत है, बेरोजगार युवाओं की जीत है, महंगाई के खिलाफ मशाल जलाने वालों की जीत है, परेशान बेहाल हो चुके किसानों की जीत है।भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से देश में नई क्रांति का संचार करने वाले महानायक राहुल गांधी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष जिनका गृह प्रदेश है खड़गे, प्रियंका गांधी, प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला सहित कर्नाटक के सभी नेता एवं कार्यकर्ताओं की सामूहिक मेहनत का नतीजा है।कर्नाटक विधानसभा चुनाव परिणाम ने एक संदेश यह भी दिया है कि पार्टी अगर एकजुट होकर चुनाव लड़ेगी तो जनता का समर्थन प्राप्त होगा जिसे झारखण्ड के नेताओं को विशेष रुप से समझने की जरूरत है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का पद व्यक्तिगत दुश्मनी निकालने का नहीं है बल्कि राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा से सीख लेते हुए जोड़ने की बात होनी चाहिए।

कांग्रेस नेता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कर्नाटक के चुनाव परिणाम ने प्रधानमंत्री के हिन्दू मुस्लिम कार्ड एवं बजरंग बली के सहारे वैतरणी पार करने की साज़िश को असफल कर दिया, प्रधानमंत्री का मीठा मीठा गप गप कड़वा कड़वा थू थू नहीं चलेगा।हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए कर्नाटक की जनता से माफी मांगनी चाहिए कि डबल इंजन के 11 मंत्रियों को भ्रष्टाचार के आरोप में बाहर का रास्ता दिखा दिया है। कर्नाटक से एक नये राजनीति का उदय हुआ है, दक्षिण भारत में सफाया होने के बाद अब देश के दूसरे हिस्सों में भी महंगाई, बेरोजगारी, अर्थव्यवस्था, आर्थिक मंदी, किसानों के विषय पर बात होगी और देश के लोगों को अब गुमराह नहीं किया जा सकता है।
कांग्रेस नेता डॉ राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कर्नाटक के चुनाव परिणाम ने झूठ, फरेब, नफरत, बेईमानी,फूट डालो राज करो की राजनीति को समाप्त कर दिया है‌। मुद्दों की राजनीति पर कर्नाटक की जनता ने मुहर लगाया है,देश के अंदर होने वाले हर चुनाव में धार्मिक कट्टरपंथी विचारधारा को देश की जनता  स्थान देने वाली नहीं है, प्रधानमंत्री जी के झूठ का नकाब उठ चुका है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा एवं लाखों  लोगों से व्यक्तिगत संबंध और गली गली में चुनाव प्रचार ने कांग्रेस को जीत दिलाई है। जनता के किए गए भरोसे पर पार्टी सरकार बनते ही किए गए 5 वादों को पूरा करेगी।
बिना निलंबित कांग्रेस नेता फिरोज रिजवी मुन्ना ने कहा कर्नाटक में सभी समुदाय और जाति के लोगों ने कांग्रेस को वोट दिया है इसके लिए कर्नाटक की जनता को साधुवाद देता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *