चीरूडीह मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

रांची :चीरूडीह मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने हेमंत सोरेन मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अपने पार्टी के आलाकमान से योगेंद्र साव और निर्मला देवी मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर न्याय दिलवाने दिलाया जय। यदि यहां पर न्याय नहीं मिला तो हमलोग सभी को ग्रेसी बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र में धरना प्रदर्शन करेंगे और जरूरत पड़ी तो चक्का जाम करेंगे। कार्यकर्ता जयप्रकाश ने कहा कि कांग्रेस हेमंत सोरेन सरकार में शामिल रहने के बाद भी कांग्रेसियों को टारगेट किया जा रहा है। बंधु तिर्की को भी टारगेट किया गया है। वहीं प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने कहा कि कार्यकर्ता अपनी समस्या को लेकर यहां आए हैं।इनकी समस्या को हमलोग आलाकमान तक पहुंचाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *