ओरमांझी प्रखण्ड में खिजरी विधायक के अनुशंसा पर कल्याण विभाग से स्वीकृत योजनाओं का कांग्रेस नेत्री रिया तिर्की ने किया शिलान्यास

रांची : खिजरी विधायक राजेश कच्छप के अनुपस्थिति में उनकी धर्मपत्नी रिया तिर्की ने ओरमांझी प्रखंड के ग्राम सदमा, चन्द्रा एवं मधुकमा में सरना स्थल की पक्की घेराबंदी तथा सदमा-जरा में मुख्य पथ पर पुरानी पुलिया के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास किया। यह कार्य विधायक निधि से हो रहा है।

श्रीमती रिया तिर्की ने अपने संबोधन में कही कि राजेश कच्छप गांव से लेकर सदन तक आदिवासी अस्मिता, संस्कृति और सरना धर्म स्थलों के संरक्षण के लिए हमेशा मुखर रहे हैं। सरना स्थलों की पक्की घेराबंदी से इन पवित्र स्थलों की गरिमा बढ़ेगी और भावी पीढ़ी तक ये सुरक्षित रहेंगे। वहीं पुलिया के जीर्णोद्धार से ग्रामीणों को वर्षों से चली आ रही यातायात की बड़ी समस्या से स्थायी निजात मिलेगी।

मौके पर जिला परिषद् सदस्य कमिशनर मुण्डा विधायक प्रतिनिधि हरिमोहन महतो विधानसभा सह प्रभारी अब्दुल रशीद अंसारी प्रखण्ड अध्यक्ष तुलसी खरवार विधायक प्रतिनिधि बाल विकास उमा देवी महिला अध्यक्ष अनीता देवी, प० स० स० रीण मुण्डा, मुखिया सीमा तिर्की, सुनील उरांव मंडल अध्यक्ष प्रदीप मुण्डा कांग्रेस नेत्री पूजा कच्छप, ललीता देवी, सुनिता देवी सदमा पंचायत अध्यक्ष रवि पहान

22 पहाड़ा अध्यक्ष बाबुलाल महली , सुरेश लोहरा, अक्षय स्वांसी, संजय कुमार, झिरगा पहान, राजाराम महतो,भगत उरांव,  सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *