कांग्रेस नेता आलोक दूबे ने ईदगाह में जाकर मुस्लिम भाइयों को ईद की दी बधाई

रांची: प्रदेश कांग्रेस कमिटी के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे ने राज्यवासियों को ईद की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।हटिया विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर मुस्लिम भाईयों को ईद की मुबारकबाद दी है। पूर्वाह्न 9.30 बजे डोरंडा स्थित ईदगाह में नमाज अदा करने के उपरान्त आलोक दूबे ने गले लगकर मुस्लिम भाईयों को ईद की बधाई दी।इस मौके पर उन्होंने सेन्ट्रल मोहर्रम कमिटी के महासचिव अकिल उर रहमान, ट्रैफिक एसपी, हटिया डीएसपी राजा मित्रा, समाजसेवी अकबर खान के साथ मिलकर ईद की बधाई दी।
मीडिया कर्मियों से बात करते हुए आलोक दूबे ने कहा पिछले 25 वर्षों से अधिक समय हो गया होगा जब ईद के मौके पर यहां आना नहीं भूलता हूं।ईद का त्योहार उमंग, उत्साह, हर्षोउल्लास का त्योहार है। ईद इंसानियत,प्रेम, अमन, शांति, सद्भावना एवं भाईचारे का पैगाम देती है।यह त्यौहार परोपकार एवं परमार्थ की प्रेरणा का विलक्षण अवसर है।मानव से मानव के मिलन का त्योहार है ईद। प्रत्येक पर्व त्योहार के पीछे परंपरागत लोक मान्यताएं एवं कल्याणकारी संदेश निहित हैं।ईद लोगों में बेपनाह खुशियां बांटती है और आपसी मोहब्बत का पैगाम देती है।ईद का मतलब है एक ऐसी खुशी जो बार-बार हमारे जीवन में आती है।ईद हमारे देश ही नहीं दुनिया का एक विशिष्ट धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक त्योहार है।आनंद और उल्लास के इस सबसे मुखर त्योहार का उद्देश्य मानव को मानव से जोड़ना है। धार्मिकता के साथ नैतिकता और इंसानियत की शिक्षा देने का विशिष्ट अवसर है।ईल मेल मिलाप,हर्ष और आनंद का स्रोत है जो हमें संयम, धैर्य सहनशीलता, करुणा, प्रेम, मित्रता व मानवीय सहयोग,अमन का पैगाम देता है। आलोक दूबे ने राज्यवासियों से आग्रह किया है कि सभी लोग गंगा जमुनी तहजीब की संस्कृति को अक्षुण्ण बनाए रखते हुए पूरे भाईचारगी के साथ ईद का त्योहार मनाऐं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *