कांग्रेस ने बूथों में बूथ लेबल एजेंट बहाल करने हेतु सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया

खूंटी : जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष रवि मिश्रा के निर्देश में रविवार को नगर पंचायत क्षेत्र में सभी वार्डों में बूथ लेबल एजेंट बहाल करने हेतु नगर पंचायत अध्यक्ष गुलाम गौश की अध्यक्षता में वार्ड 4 दतिया, एवं वार्ड 18 में गुलाम गौश ने वार्ड अध्यक्षों एवं वार्ड कमिटी से बैठक कर सभी वार्डों के अन्तर्गत आने वाले बूथों में बूथ लेबल एजेंट बहाल करने हेतु सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया। साथ ही कहा कि जल्द से जल्द अपने अपने बूथों पर, बीएलए  बना कर एक प्रति जिला अध्यक्ष को समर्पित करे, मौके पर गुलाम गौश ने संगठन के प्रति मिले अपनी जिम्मेदारीयों को ईमानदारी पूर्वक निभाने एवं वार्ड के सम्मानित जनता के साथ हमेशा दुख सुख में खड़े रहने की बात आपने वार्ड पदाधिकारियों से कि।और कांग्रेस के नीति एवं सिद्धांतों को घर घर तक पहुंचने पर बल दिया। मौके पर ईन्दुआन्ना हस्सा, सुन्दरमनी हंस, आनिता नाग, ललिता टुटी, सावित्री मुडाईन, रेविका , मंजू कच्छप, प्रेम कुमार, राजेश राम, सुरेश कुमार गंजू, गोपाल महतो, रवि महतो, मुकेश महतो, मनोज महतो, शिवकुमार महतो, गोविंद महतो, विकास महतो, उमेश महतो आदि उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *