कांग्रेस डेलीगेट ने अध्यक्ष चुनाव में कहा, मलिकार्जुन खड़गे का जीतना लगभग तय है

रांची :प्रदेश कांग्रेस कमेटी के डेलीगेट आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव एवं डॉ राजेश गुप्ता छोटू ने दावा किया है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष के चुनाव में झारखंड के सभी डेलीगेट ने एकतरफा मलिकार्जुन खड़गे के पक्ष में मतदान कर कांग्रेस की लोकतांत्रिक प्रक्रिया, विचारधारा एवं कांग्रेस पार्टी को आगे ले जाने का स्पष्ट संकेत दे दिया है।
कांग्रेस नेताओं ने पूर्वाह्न 11 बजे ही मतदान किया।प्रातः 10 बजे पीआरओ प्रकाश जोशी के नेतृत्व में कांग्रेस मुख्यालय में वोटिंग शुरू हो गया और 4.00 बजे वोटिंग समाप्त हुआ। झारखण्ड सरकार के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव, आलमगीर आलम,बादल पत्रलेख ने भी अपना मतदान किया।
मतदान के उपरांत मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कांग्रेस डेलीगेट आलोक कुमार दूबे ने कहा कि लोकतंत्र हमारी धमनियों में रक्त के साथ बहने वाला विचार है और इसकी हर हाल में रक्षा करेंगे, मजबूत करेंगे। कांग्रेस नेता ने कहा मल्लिका अर्जुन खड़गे ग्रास रुट से निकलकर आये हैं, अनुभवी हैं,शांत चित्त हैं, मिलनसार हैं और देश की जनता की भावनाओं के अनुरूप केन्द्र की जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने में सफल होंगे।
कांग्रेस डेलीगेट किशोर शाहदेव ने कहा खडगे का चुनाव जीतना लगभग तय है, पूरे देश में खड़गे को अपार जनसमर्थन प्राप्त है,राज्यसभा के प्रतिपक्ष के नेता के रूप में उन्होंने ज्वलंत मुद्दों को लेकर कारगर भूमिका निभाई,2024 के चुनाव में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका देश को नई दशा और दिशा देगी।
डेलीगेट डॉ राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता मलिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में उज्जवल भविष्य निहित है और उसमें संशय नहीं है कि कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान मिलेगा और पूरे देश में मोदी विरोधी लहर का फायदा कांग्रेस पार्टी को मिलेगा।
इसके पूर्व रिटर्निग ऑफिसर (पीआरओ) प्रकाश जोशी जी से मिलकर उन्हें झारखंड के चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया और उनके प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि पिछले 8 महीनों से लगातार चुनाव प्राधिकरण के रुप में झारखंड में डेलीगेट के चुनाव से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के शांतिपूर्ण चुनाव में उनकी भूमिका प्रशंसनीय रहेगी।
आलोक कुमार दूबे,लाल किशोर नाथ शाहदेव एवं डा राजेश गुप्ता छोटू कल 18 अक्टूबर को दिल्ली जाएंगे और निश्चित रूप से जीत रहे भावी अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे को बधाई देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *