कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने नामांकन पर्चा दाखिल किया

रांची: रांची लोकसभा क्षेत्र से इंडी गठबंधन की प्रत्याशी कांग्रेस नेत्री यशस्विनी सहाय ने सोमवार को अपना नामांकन पर्चा दाखिल कर दिया है। उनके साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय,राज्यसभा सांसद महुआ माजी साथ थी।
नामांकन के बाद यशस्विनी सहाय ने कहा कि रांची लोकसभा क्षेत्र में महिलाओं की बहुत बड़ी समस्या है। यहां पर महिलाएं असुरक्षित है। इसके अलावा लोगों के बीच मूलभूत सुविधा का अभाव है। भाजपा ने इस क्षेत्र का बेड़ा गर्त कर दिया है। जनता में भाजपा के खिलाफ आक्रोश है। नामांकन के बाद वे मोरहाबादी मैदान चली गई। यहां पर जनसभा का आयोजन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *