जैक बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक और इंटर परीक्षाओं का शेड्यूल
रांची : झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने 2026 की मैट्रिक और इंटर परीक्षाओं का शेड्यूल घोषित कर दिया है। दोनों परीक्षाएं 3 फरवरी 2026 से शुरू होंगी। मैट्रिक की परीक्षाएं 17 फरवरी तक और इंटर की परीक्षाएं 23 फरवरी तक चलेंगी।
मैट्रिक की परीक्षा पहली पाली में सुबह 9:45 से दोपहर 1:00 बजे तक होगी, जबकि इंटर की परीक्षा दूसरी पाली में दोपहर 2:00 से शाम 5:15 बजे तक ली जाएगी। छात्रों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट अतिरिक्त दिए जाएंगे।एडमिट कार्ड मैट्रिक के लिए 16 जनवरी और इंटर के लिए 17 जनवरी से JAC की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 12 दिसंबर 2025 निर्धारित है।प्रायोगिक परीक्षाएं 24 फरवरी से 7 मार्च के बीच आयोजित की जाएंगी। प्रायोगिक सामग्री 18 से 23 फरवरी तक डीइओ कार्यालयों से मिलेगी, जबकि प्रायोगिक और आंतरिक मूल्यांकन के अंक 25 फरवरी से 9 मार्च तक ऑनलाइन अपलोड किए जाएंगे।जैक अधिकारियों का कहना है कि अगर कॉपी जांच समय पर पूरी हुई, तो दोनों कक्षाओं के परिणाम अप्रैल के अंतिम सप्ताह में जारी कर दिए जाएंगे।
10वीं बोर्ड परीक्षा तिथियां
3 फरवरी: व्यावसायिक विषय
4 फरवरी: हिन्दी
5 फरवरी: वाणिज्य/संस्कृत
6 फरवरी: उर्दू/बांग्ला/उड़िया
7 फरवरी: सामाजिक विज्ञान
8 फरवरी: विज्ञान
9 फरवरी: अंग्रेजी
10 फरवरी: संगीत
11 फरवरी: गणित
13–14 फरवरी: क्षेत्रीय भाषाएं – खड़िया, खोरठा, कुर्माली, नगपुरी, पंचपरगनिया
16 फरवरी: संस्कृत
17 फरवरी: अरबी/फारसी/संथाली/मुंडारी/उरांव
18 फरवरी: हिन्दी ‘A’ एवं अंग्रेजी ‘A’
20 फरवरी: अनिवार्य कोर भाषा
23 फरवरी: हिन्दी ‘B’ व मातृभाषा
12वीं बोर्ड परीक्षा तिथियां
3 फरवरी: व्यावसायिक विषय
4 फरवरी: अर्थशास्त्र, मानव विज्ञान
5 फरवरी: गणित/सांख्यिकी, व्यापार अध्ययन, लेखा
6 फरवरी: भौतिकी
9 फरवरी: जीवविज्ञान, बिजनेस स्टडीज, समाजशास्त्र
10 फरवरी: भूविज्ञान, बिजनेस मैथ्स, भूगोल
11 फरवरी: उद्यमिता, गृह विज्ञान
13 फरवरी: दर्शनशास्त्र, रसायन
14 फरवरी: इतिहास
16 फरवरी: राजनीतिक विज्ञान
17 फरवरी: मनोविज्ञान, कंप्यूटर साइंस
18 फरवरी: अनिवार्य कोर भाषा
20 फरवरी: संगीत
21 फरवरी: ऐच्छिक भाषा
22 फरवरी: अतिरिक्त भाषा
23 फरवरी: अनिवार्य कोर भाषा (हिन्दी-A, अंग्रेजी-A)



