पीएलसी S7-400 बेसिक पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

बोकारो -वर्किंग टुगेदर ऐज़ वन सेल पहल के अंतर्गत सेल की यूनिट्स जैसे भिलाई इस्पात संयंत्र , दुर्गापुर इस्पात संयंत्र इस्को इस्पात संयंत्र  एवं बोकारो इस्पात संयंत्र  के लिए पीएलसी S7-400 बेसिक” विषय पर तीन दिवसीय क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम दक्ष का आयोजन बोकारो इस्पात संयंत्र के ज्ञानार्जन एवं विकास केंद्र में 5- 7 फरवरी तक आयोजित किया जा रहा है।प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न यूनिट्स से कुल 20 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का उद्घाटन अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन)  राजश्री बनर्जी एवं कार्यकारी अधिशासी निदेशक (संकार्य)  अजय कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर  नीता बा, मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन-एल एंड डी) तथा  हरिहर राउत, महाप्रबंधक (ईटीएल) की उपस्थिति रही। उद्घाटन सत्र के दौरान  नीता बा ने सभी अतिथियों एवं सेल के  विभिन्न यूनिट्स से आए प्रतिभागियों का स्वागत किया। उन्होंने प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस प्रशिक्षण में सिम्युलेटर के माध्यम से हैंड्स-ऑन अभ्यास पर विशेष ध्यान दिया गया है जो प्रतिभागियों के लिए एक प्रभावी एवं व्यावहारिक सीखने का वातावरण प्रदान करेगा।

अपने संबोधन में अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन)  राजश्री बनर्जी ने परिणाम-आधारित प्रशिक्षण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने प्रतिभागियों को प्रेरित किया कि वे प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान को अपने कार्यक्षेत्र में लागू करें तथा यह स्पष्ट रूप से पहचानें कि उन्होंने क्या सीखा है, क्या लागू किया है और किन क्षेत्रों में और सीखने की आवश्यकता है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशिक्षण एक निवेश है, जिसका लाभ समय के साथ प्राप्त होता है, इसलिए प्रतिभागियों को प्रशिक्षण के अंत में कार्यस्थल पर अनुप्रयोग हेतु स्पष्ट लर्निंग पॉइंट्स तैयार करने चाहिए।

कार्यकारी अधिशासी निदेशक (संकार्य)  अजय कुमार  ने अपने उद्घाटन संबोधन में कहा कि इस प्रकार के तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन ज्ञानार्जन एवं विकास केंद्र में नियमित रूप से किया जाना चाहिए तथा प्रतिभागियों को ऐसे प्रशिक्षणों के माध्यम से निरंतर सीखने एवं कौशल उन्नयन पर ध्यान देना चाहिए। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का समन्वयन  जय नारायण यादव, प्रबंधक (मानव संसाधन-एल एंड डी) द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *