कांटाटोली- सिरमतोली फ्लाईओवर निर्माण कार्य का सीएम ने जायजा लिया

रांची:सीएम चंपई सोरेन ने बुधवार को कांटाटोली सिरम टोली में निर्माण हो रहे फ्लाईओवर का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि फ्लाईओवर की सुविधा आमजनों के लिए है, इसलिए जरूरी है कि फ्लाईओवर का निर्माण कार्य दिन-रात तेज रफ्तार से किया जाए। सीएम ने अधिकारियों से कहा कि फ्लाईओवर निर्माण जुलाई 2024 तक हर हाल में पूरा कर लें, ताकि आम जनता जुलाई से फ्लाईओवर का इस्तेमाल कर सके, यह उनकी सरकार की प्राथमिकता है। मौके पर सीएम ने पथ निर्माण विभाग एवं जुडको के अधिकारियों को कई अहम दिशा-निर्देश दिए।

सीएम ने कहा कि अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि फ्लाईओवर निर्माण के दौरान शहर में ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त बनी रहे। कोई भी नया निर्माण दीर्घकालिक दृष्टि के साथ होना चाहिए। निर्माण कार्य में गुणवत्ता के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए। लम्बे अरसे तक राज्य की जनता इस फ्लाईओवर का उपयोग कर सके, इस निमित्त निर्माण से संबंधित सभी मापदंडों पर बेहतर और गुणवत्तापूर्ण कार्य किए जाएं।

मौके पर पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अरवा राजकमल, रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा, एसएसपी चंदन सिन्हा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *