सीएम हेमंत सोरेन रांची लौटे, मां रूपी सोरेन के इलाज के लिए हैदराबाद गए थे
रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को हैदराबाद से रांची लौट आए। वह अपनी मां रूपी सोरेन के इलाज के सिलसिले में पिछले छह दिनों से हैदराबाद में थे।मुख्यमंत्री सेवा विमान से रांची पहुंचे।
बताया गया कि मां के इलाज के लिए हैदराबाद रवाना होने के दौरान मुख्यमंत्री के साथ उनकी पत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन, बहन अंजली सोरेन समेत परिवार और करीबियों के लगभग 10 लोग मौजूद थे। हैदराबाद में इलाज के दौरान मुख्यमंत्री लगातार अपनी मां के स्वास्थ्य और उपचार की स्थिति पर नजर बनाए हुए थे।


