TRENDING NOW

इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेता नीरज भोक्ता ने नई दिल्ली में आयोजित की श्रद्धांजलि सभा

गणादेश,रांची: पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर शनिवार को नई दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश कांग्रेस नेता नीरज भोक्ता की ओर से किया गया।
इस दौरान नीरज भोक्ता ने इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी का राष्ट्र के प्रति समर्पण, दृढ़ नेतृत्व, साहसिक निर्णय और देश की संप्रभुता एवं अखंडता की रक्षा के लिए दिया गया सर्वोच्च बलिदान भारतीय इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है। उनका पूरा जीवन देश सेवा, सामाजिक न्याय और राष्ट्रीय एकता के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक रहा है।
उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी के विचार और आदर्श आज भी देशवासियों को राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देश की महान विभूतियों के आदर्शों को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। लोकतंत्र, सामाजिक सद्भाव, राष्ट्रीय एकता और संविधान की रक्षा के लिए निरंतर प्रयास करना सभी की जिम्मेदारी है। नेताओं ने इंदिरा गांधी के बताए मार्ग पर चलने तथा देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प भी लिया।
गौरतलब है कि झारखंड कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ता और पदाधिकारी इन दिनों वोट चोर गद्दी छोड़ रैली में शामिल होने दिल्ली में हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *