सांसद डॉ. महुआ माजी के हस्तक्षेप से जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में पटाखा दुकानदारों को मिली राहत

गणादेश,रांची : जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम परिसर में पटाखा बिक्री को लेकर राँची नगर निगम द्वारा जारी आम सूचना के बाद दुकानदारों के बीच उत्पन्न असमंजस की स्थिति को देखते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता श्री नंद किशोर सिंह चंदेल ने पहल की।
श्री चंदेल ने इस मामले को लेकर राज्यसभा सांसद एवं झामुमो की वरिष्ठ नेत्री डॉ. महुआ माजी से फोन पर बातचीत कर दुकानदारों की समस्याओं से अवगत कराया तथा उनके हित में आवश्यक पहल करने का आग्रह किया।
इसके बाद सांसद डॉ. महुआ माजी के हस्तक्षेप से संबंधित मामले में उपायुक्त महोदय के स्तर पर सकारात्मक पहल हुई तथा पटाखा दुकानों को लगाने की अनुमति देने का आदेश दिया गया।
इस पहल से पटाखा बिक्री से जुड़े दुकानदारों को राहत मिलने की उम्मीद है। त्योहारों के अवसर पर छोटे व्यापारियों की आजीविका प्रभावित न हो, इसके लिए जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन के बीच समन्वय आवश्यक है।
झामुमो नेता नंद किशोर सिंह चंदेल ने इस मामले में संवेदनशीलता दिखाने एवं दुकानदारों के हित में पहल करने के लिए सांसद डॉ. महुआ माजी के प्रति आभार व्यक्त किया।
साथ ही सभी पटाखा दुकानदारों ने रांची जिला प्रशासन के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री, अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची कुमार रजत, एडीएम धनंजय, रांची सदर co शिव शंकर पांडे का धन्यवाद किया।
पटाखा दुकानदारों में अर्जुन सिंह उर्फ भोलू, विनय सिंह, विक्की वर्मा, राजेश वर्मा, पिंटू पासवान, पिंकू साव, भोलू वर्मा, बंटी वर्मा, दिलीप सिंह, सबलू मुंडा, राम पांडे, रोहन सिंह, राहुल मुंडा, सुजल सोनी, सोमू बनर्जी, अंकित सहित और दुकानदार सम्मिलित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *