सीसीएल सीएमडी का दौरा कथारा क्षेत्र के विभिन्न परियोजना में

गणादेश,कथारा : सीसीएल सीएमडी नीलेंदु कुमार सिंह ने मंगलवार को सीसीएल कथारा क्षेत्र के विभिन्न परियोजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने कथारा कोलियरी, जारंगडीह कोलियरी, स्वांग गोविंदपुर फेस टू कोलियरी सहित कथारा वाशरी का अवलोकन किया। इस क्रम में कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक संजय कुमार, सभी विभागों के क्षेत्रीय विभागाध्यक्ष सहित परियोजनाओं के पीओ व संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

 पत्रकारों से बातचीत में सीएमडी एनके सिंह ने कहा कि मुझे भरोसा है कि इस वित्तीय वर्ष कथारा क्षेत्र अपने 10 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए कोयला उत्पादन एवं डिस्पैच के लक्ष्य को हासिल करेगा। कहा कि सीसीएल के साथ कथारा क्षेत्र का भी उज्जवल भविष्य है। कथारा कोलियरी, जारंगडीह कोलियरी, गोविंदपुर फेस टू कोलियरी पहले की अपेक्षा पॉजिटिव प्रदर्शन कर रहा है। वहीं कथारा वाशरी में रॉ कोल के इनपुट को बढ़ाने सहित 22 सौ टन से 3 हजार टन प्रतिदिन वाश कोल उत्पादन करने को निर्देशित किया गया है। जबकि न्यू कथारा वाशरी के कार्य को प्रारंभ कराने के लिए कोल स्टॉक को 3 महीने के अंदर खाली करने व एक महीने में स्क्रैप यार्ड को दूसरे स्थान पर शिफ्टिंग करने के लिए आदेश दिया हैं। ताकि न्यू वाशरी का निर्माण कार्य प्रारंभ हो सके। उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न परियोजनाओं में संचालित आउटसोर्सिंग कंपनियों को भी मशीनरी सहित अन्य संसाधन बढ़ाते हुए कार्य करने का आदेश दिया। कहा कि क्षेत्र में प्रस्तावित स्वांग पिपराडीह नई परियोजना के खोलने पर तेज गति से काम चल रहा है। लैंड ऑथेंटिकेशन का लगभग 90% कार्य पूरा हो चुका है। जिसके पूरे होने पर फॉरेस्ट, एनवायरनमेंट आदि क्लीयरेंस भी ले लिया जाएगा ताकि वर्ष 2026 के दिसंबर माह तक उक्त नई परियोजना अस्तित्व में आ सके। कहा कि क्षेत्र के महाप्रबंधक संजय कुमार के अथक प्रयास द्वारा डिपार्टमेंटल कार्यों में मशीनरी आदि को चलाने में उनका अहम योगदान है। डीजीएमएस द्वारा क्षेत्र के विभिन्न परियोजनाओं के कुछ स्थानों पर लगाए गए सेक्शन 22 को हटाने में भी महाप्रबंधक का कुशल नेतृत्व रहा है।  कहा कि कोयला प्रतिष्ठान द्वारा कोयला उत्पादन करना एक नियमित प्रक्रिया हैं। लेकिन इसके साथ सीसीएल प्रतिष्ठान सामाजिक सरोकारों को पूरी प्रतिबद्धता से करने के लिए संकल्पित है। कहा कि क्षेत्र के बेहतर उत्पादन एवं डिस्पैच कार्य के लिए मुख्यालय स्तर से हर संभव संसाधन,उपकरण एवं पार्ट्स पुर्जे उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके पूर्व अतिथि गृह में महाप्रबंधक, एसओ एक्सवेशन, एसओ माइनिंग, एसईएंडएम, एसओसी, सहित परियोजना पदाधिकारियों से माइंस व वाशरी की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। वित्तीय वर्ष के उत्पादन लक्ष्य को हासिल करने को लेकर अहम दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर अधिकारियों में विपिन कुमार,संजय कुमार सिंह, अमरेंद्र कुमार, प्रबीर कुमार सेन गुप्ता, एके तिवारी, कृष्ण मुरारी सहित यूनियन प्रतिनिधियों में सर्वजीत कुमार पांडे, एमएन सिंह आदि लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *