ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान भी शैक्षणिक गतिविधि जारी रखे रांची विश्वविद्यालय: आजसू

रांची: अखिल झारखंड छात्र संघ के रांची विश्वविद्यालय इकाई ने विश्वविद्यालय अध्यक्ष नीतीश सिंह के नेतृत्व में ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान भी ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन तरीके से शैक्षणिक गतिविधि (क्लासेस) को सुचारू रखने के विषयक मांगपत्र रांची विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. अरुण कुमार सिंह को सौंपा।

आजसू के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे नीतीश सिंह ने इस दौरान प्रतिकुलपति महोदय को आजसू के मांग से अवगत कराते हुए कहा कि रांची विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों का सत्र मूल रूप से विलंब से ही चल रहा है। पाठ्यक्रम पूर्ण ना हो पाने के कारण परीक्षा एवम सत्र लेट लतीफी की शिकायत लेकर कई बार छात्र समूह एवम छात्र संगठन पूर्व में आंदोलनरत रहे है। वहीं कई बार ऐसा भी देखा गया है की कई विषयों के पाठ्यक्रम पूर्ण ना होने के कारण और परीक्षा समय पर ना होने के कारण शैक्षणिक सत्र 3.5-04 वर्षों तक भी खींचा है। इस व्यवस्था से छात्र – छात्राओं के उच्चतर शिक्षा ग्रहण करने के संभावनों एवम रोजगार के अवसर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। पाठ्यक्रम समय पर पूर्ण ना हो पाने का खामियाजा छात्र छात्राओं को उठाना पड़ता है जो अत्यंत ही दुखद एवम निराशाजनक है। आजसू छात्र हित में आंदोलनरत भी रहती है और समय समय पर आवश्यकता अनुसार सुझाव भी प्रेषित करती आई है अतः रांची विश्वविद्यालय प्रशासन को संवेदनशीलता के आजसू के मांग पर विचार करना चाहिए।

आजसू के रांची विश्वविद्यालय उपाध्यक्ष अभिषेक शुक्ला ने कहा कि रांची विश्वविद्यालय कलेंडर के अनुशार 22 मई से 21 जून 2023 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है। रांची विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है।जिसके अनुसार बी.ए., बी.एस.सी. सेमेस्टर एक तथा तीन, एम.ए., एम. एस. एसी. एवम एम.कॉम सेमेस्टर एक और तीन का परीक्षा होना है। विभिन्न छुट्टीयों, अन्य कारणों तथा नामांकन में देरी की वजह से रांची विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालय में पाठ्यक्रम पूर्ण नहीं हो पाया है।विद्यार्थियों में कोर्स पूरा नहीं हो पाने की चिंता उत्पन्न हो गई है। बी.ए. प्रथम वर्ष में अपने मेजर पेपर के अलावा अन्य पेपर और लैंग्वेज, हेल्थ वेलनेस योगा, वोकेशनल कोर्स आदि की भी तैयारी करनी है। यह चिंता मूलतः रांची विश्वविद्यालय के छात्र छात्राओं के साथ साथ, विभिन्न महाविद्यालय प्रशासन एवम अभिभावकों की भी है। रांची विश्वविद्यालय द्वारा ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन माध्यम से पाठ्यक्रम को सुचारू रूप से जारी रख कर विलंब चल रहे शैक्षणिक सत्र को दुरुस्त करना चाहिए।
इस अवसर पर मुख्य रूप से विश्वविद्यालय अध्यक्ष नीतीश सिंह, अभिषेक शुक्ला, अमित तिर्की, अनुपमा तिर्की, नेहा कुमारी, सुनीता उरांव, नैतिक सिंह, आदित्य कुमार आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *