बृजभूषण नहीं रहे कुश्ती संघ के अध्यक्ष, IOA का एक्शन

नई दिल्ली : इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन (IOA) ने भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के निवर्तमान पदाधिकारियों के प्रशासनिक कार्य करने पर रोक लगा दी है। इसी के साथ बृजभूषण शरण सिंह 13 मई 2023 को तकनीकी रूप से WFI के अध्यक्ष नहीं रहे। IOA का यह फैसला जंतर-मंतर पर देश के बड़े पहलवानों के धरने के मद्देनजर अहम माना जा रहा है।
IOA ने इस संबंध में एक बयान जारी किया है। बयान में खेल मंत्रालय के 24 अप्रैल 2023 के दिए आदेश का हवाला दिया गया है। IOA ने WFI से सभी दस्तावेज, खातों और विदेश में होने वाली या अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए भेजी जाने वाली एंट्री का लॉगिन और वेबसाइट संचालन तत्काल सौंपने को कहा है।
बता दें कि खेल मंत्रालय ने IOA की अस्थायी समिति को महासंघ के चुनाव कराने और उसके संचालन का जिम्मा भी सौंप दिया था। वहीं, 12 मई 2023 को बृज भूषण शरण सिंह ने दिल्ली पुलिस के पास अपने बयान दर्ज कराए थे, जिसमें उन्होंने खुद को निर्दोष बताया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *