भागलपुर को मिला विकास का ‘उपहार’: सीएम नीतीश कुमार ने दी पशुपालन और दुग्ध योजनाओं की सौगात
भागलपुर। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को प्रदेशवासियों को एक और विकास की सौगात दी। पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग और कंफेड की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास मुख्यमंत्री के कर-कमलों से संपन्न हुआ।इस भव्य आयोजन का सीधा प्रसारण भागलपुर के समीक्षा भवन में किया गया, जहां जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और लाभुक उपस्थित रहे।इस मौके पर भागलपुर जिले को भी विकास की नई दिशा देने वाले चार अहम संस्थानों की नींव रखी गई:
जिला स्तरीय संसाधन एवं प्रशिक्षण केंद्र, गव्य विकास कैम्पस, तिलकामांझी भागलपुर, ₹1 करोड़ 7 लाख 69 हजार की लागत से प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय, महेशपुर, ₹1 करोड़ 7 लाख 69 हजार की लागत से प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय, नारायणपुर, ₹5 करोड़ 50 लाख की लागत से 10 मीट्रिक टन क्षमता वाला आधुनिक दही संयंत्र, कंफेड भागलपुर।
इन परियोजनाओं के जरिए भागलपुर को न केवल पशुपालन के क्षेत्र में मजबूती मिलेगी, बल्कि स्थानीय किसानों और दुग्ध उत्पादकों को भी प्रत्यक्ष लाभ होगा।
इस कार्यक्रम में जिला पशुपालन पदाधिकारी श्रीमती अंजलि कुमारी सिन्हा, कंफेड प्रबंधक (भागलपुर), सहायक कुक्कुट पदाधिकारी, पशु चिकित्सा पदाधिकारीगण एवं विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित लाभुकों की उपस्थिति ने आयोजन को सार्थकता प्रदान की।



