एसएमएस 2 हादसे में जख्मी मजदूर ब्रजेश महथा की मौत

गणादेश,बोकारो :  बोकारो स्टील प्लांट एसएमएस 2 हादसे में जख्मी मजदूर ब्रजेश  महथा का इलाज के दौरान निधन हो गया है।  बीएसएल प्रबंधन ने बेहतर इलाज के लिए पूरी कोशिश की,लेकिन जान नहीं बचाई जा सकी।  27 वर्षीय ब्रजेश की दो साल पहले शादी हुई थी। 6 माह की बच्ची है। बड़ा भाई राजेश भी बीएसएल में ठेका मजदूरी करता है। मृतक के माता-पिता दामोडीह में रहते हैं। बीएसएल प्लांट ने बेहतर इलाज के लिए   भिलाई स्टील प्लांट के बर्न वार्ड के सीएमओ डाक्टर उदय कुमार  एवं राउरकेला इस्पात जनरल अस्पताल  से विशेषज्ञ डॉ गिरिजा शंकर साहू को बोकारो बुलाया गया था।   मजदूर की जिंदगी बचाने के लिए  हर संभव कोशिश होती रही ।राउरकेला स्टील प्लांट के निर्देशक प्रभारी अतिरिक्त प्रभार बोकारो आलोक वर्मा खुद चिकित्सकों से सीधे संपर्क बनाए हुए थे। 29 सितंबर को दिन में एसएमएस में हादसा हुआ था जिसमें 3 मजदूर   ब्रजेश ,प्रवीण और प्रकाश जख्मी हुए थे ।  इसमें ब्रजेश 90 प्रतिशत से अधिक झुलस गया था जबकि दो अन्य 60 प्रतिशत और 35 प्रतिशत झुलसे थे। शुक्रवार सुबह  इलाज के दौरान ने बृजेश का निधन हो गया ।

बीएसएल प्लांट  के संचार प्रमुख मणि कांत धान का कहना है कि विगत 29 सितम्बर को प्लांट के एसएमएस 2 में हुई दुर्घटना में घायल ठेका श्रमिक ब्रजेश महथा का 3 अक्टूबर को सुबह बोकारो जेनरल अस्पताल में इलाज के दौरान  निधन हो गया। बीएसएल और अस्पताल प्रबंधन के अथक प्रयास के बावजूद कामगार के दुखद निधन से इस्पात परिवार शोकाकुल है और पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है।कंपनी के नियमानुसार दिवंगत ठेका कर्मी के परिवार के एक सदस्य को संविदा पर नियोजन का ऑफर लेटर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *