बोकारो जिला के सबसे कम उम्र की महिला मुखिया सपना लापता

बोकारो :  बोकारो जिला के गोमिया प्रखंड अंतर्गत पलिहारी गुरुडीह पंचायत की सबसे कम उम्र की मुखिया सपना 2 अक्टूबर की दोपहर घर से बाहर निकली थीं, लेकिन अब तक वापस नहीं लौटीं।परिजनों ने आस-पड़ोस और रिश्तेदारों में काफी खोजबीन की, मगर कोई सुराग नहीं मिला। अंततः उनके पति ने गोमिया थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 2022 के पंचायत चुनाव में सपना ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सुनीता पर महज 19 वोटों से जीत दर्ज कर बोकारो जिले की सबसे कम उम्र की मुखिया बनी थीं। शुरुआत में उनकी पहचान कर्मठ और सक्रिय जनप्रतिनिधि के रूप में रही, परंतु अब अचानक गायब हो जाने से लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं।त्योहारों की रौनक के बीच इस घटना ने पूरे इलाके को सकते में डाल दिया है। लोगों में चर्चा है कि क्या यह महज़ संयोग है या इसके पीछे कोई गहरा रहस्य छिपा है? फिलहाल पुलिस उनकी तलाश में जुटी है और ग्रामीण एवं परिजन परेशान हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *