चार में तीन राज्यों के चुनावी रुझान में भाजपा को बंपर जीत से क्या यह अगले लोकसभा चुनाव परिणाम का ट्रेलर है !

रांची:चार राज्यों के विधानसभा चुनावी रुझान में भाजपा बंपर जीत से क्या आने वाले लोकसभा चुनाव परिणाम का यह ट्रेलर है। केंद्र में फिर से पीएम मोदी की सरकार बनेगी। इस बात से भाजपा के कार्यकर्ता पूरी तरह से कॉन्फिडेंस में हैं।
भाजपा नेत्री सीमा राय का मानना है की पीएम मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। वे सिर्फ भाजपा के नेता नहीं बल्कि पूरे जनमानस के नेता हैं। राज्य का विकास देश का विकास है।देश की जनता पीएम मोदी पर विश्वास कर रही है और आने वाले लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को पूर्व बहुमत देने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि राजस्थान के विधानसभा चुनाव प्रचार में मैंने भी दो दर्जन से अधिक चुनावी सभाएं की थी। वहां की जनता में भाजपा के प्रति जबरदस्त उत्साह दिख रहा था। खासकर महिलाएं गहलोत सरकार से खुश नहीं थी। राजस्थान में भाजपा की सरकार बननी तय थी। उन्होंने कहा कि हर हर मोदी घर घर मोदी का नारा सत्य होने वाला है। अगले2024के लोकसभा चुनाव में फिर से केंद्र में भाजपा की सरकार बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *