भाजपा युवा मोर्चा ने सीएम हेमंत सोरेन का शव यात्रा निकाली,इस्तीफा की मांग की

रांची : झारखंड में भाजपा और झामुमो की सीधी लड़ाई चरम पर है। रविवार को भाजपा युवा मोर्चा रांची महानगर के कार्यकर्ताओं ने सीएम हेमंत सोरेन का शव यात्रा निकाला। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सीएम हेमंत सोरेन खुद भ्रष्टाचार से लिपट हैं और अपने भ्रष्ट अफसरों को भी बचाने का काम कर रहे हैं।

इस सरकार को अधिक दिनों तक झारखंड में रहना लोगों के हित में नहीं है। इस सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है,ऐसे में इसे जाना ही उचित है। भाजपा कार्यकर्ता ने कहा कि पूर्व की रघुवर दास की सरकार में कोई दाग नहीं लगा था। लेकिन हेमंत सोरेन की सरकार में अधिकारी और मंत्री दागी हैं ।भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस सरकार में अपराधियों को संरक्षण मिल रहा है। सभी क्षेत्र में भ्रष्टाचार का आलम है।
वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि इस निक्कमी सरकार को अब एक मिनट भी रहने का हक नहीं है। सरकार के मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री और अधिकारी भ्रष्ट हैं। राज्य के आईएएस अधिकारी के घर में करोड़ों रुपए काली कमाई का निकल रहा है। ऐसे अधिकारी को सीएम हेमंत सोरेन बचाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सरकार आदिवासी,विरोधी,दलित विरोधी है। शव यात्रा के दौरान हरमू चौक पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई थी। भाजपा कार्यकर्ताओं में पुरुष से अधिक महिला कार्यकर्ताओं की उपस्थिति थी। शवयात्रा हरमू चौक से अरगोड़ा चौक होते हुए मुक्तिधाम तक गया।
इस अवसर पर सीमा सिंह,लक्ष्मी सिंह, बिनोद सिंह,अरुण कुमार झा,प्रवक्ता प्रतुल शहदेव,केके गुप्ता,प्रेम मित्तल सहित कई भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *