जेपीएससी प्रश्न पत्र लीक मामले में दोषी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग

रांची: भारतीय जनतंत्र मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने कहा है कि झारखंड लोक सेवा आयोग के द्वारा प्रश्न पत्र लीक होने से प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं के भविष्य पर बहुत ही बुरा प्रभाव पड़ता है प्रश्न पत्र लीक होना दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। इसकी जितनी निंदा की जाए वह काम है। इसकी जांच गंभीरता पूर्वक सरकार को कराकर दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का काम करें। सरकार बच्चों पर fir की बात कर रही है यह गलत है।
साथ ही इन्होंने कहा है कि प्रश्न पत्र लीक होने के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेता लोग राजनीति कर रहे हैं नेताओं को झारखंड लोक सेवा आयोग के बारे में किसी भी प्रकार की टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है। क्योंकि झारखंड लोक सेवा आयोग का गठन भारतीय जनता पार्टी के शासन में हुआ। उस समय झारखंड राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री थे। इन्होंने अपने चाहते को झारखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्य की नियुक्ति की झारखंड लोकसभा आयोग के द्वारा व्याख्याता नियुक्ति सहित कई नियुक्तियां किया गया। जिसमें खुलकर भ्रष्टाचार हुआ पैसा पर भी के बदौलत नियुक्ति की गई या इतना गंभीर नियुक्ति घोटाले का मामला था। जिस पर की आज तक भारतीय जनता पार्टी ने आवाज नहीं उठाई। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने जांच का आदेश भी नहीं दिया। यह नियुक्ति घोटाले इतनी बड़ी है जिस पर माननीय न्यायालय के आदेश अनुसार सीबीआई की जांच बरसों से चल रही है। आज तक पूरा नहीं किया गया अफसोस की बात है की व्याख्याता नियुक्ति में 69 व्याख्याता पर नियुक्ति घोटाले को लेकर आरोप पत्र न्यायालय में सोपा गया है। इसके बावजूद भी झारखंड राज्य के सातों विश्वविद्यालय उन आरोपित व्याख्याता को वेतन दे रही है। यही नहीं जब किसी मामले को लेकर किसी जांच एजेंसी के द्वारा इन्वेस्टिगेशन चलता है तो न्यायालय भी जांच में हस्तक्षेप नहीं करता है ।जबकि व्याख्याता नियुक्ति मामले में कई व्याख्याता का एक विश्वविद्यालय से दूसरे विश्वविद्यालय एक महाविद्यालय से दूसरे महाविद्यालय में स्थानांतरण किया गया साथ ही इन्हें प्रमोशन दिया जा रहा है जिसे साबित होता है कि यह लोग जांच को प्रभावित कर रहे हैं इतने गंभीर मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी के सांसद विधायक और नेता नियुक्ति घोटाले के मामले पर आज तक आवाज नहीं उठाया जबकि केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की बहुमत की सरकार है इसके बावजूद भी सीबीआई ने झारखंड लोक सेवा आयोग के द्वारा नियुक्ति घोटाले को लेकर आज तक जांच पूरी नहीं की इस घोटाले के बारे में अच्छी तरह से अवगत है सभी इनके चाहतों ने ही घोटाले किए यह आज तक इस घोटाले को लेकर ना कोई आंदोलन किया ना ही कोई बयान दिया अब प्रश्न पत्र लीक मामले को लेकर सिर्फ राजनीति कर रहे हैं क्योंकि अभी लोग लोकसभा का चुनाव है झारखंड की युवाओं को गुमराह करने का काम कर रहे हैं ।
भारतीय जनतंत्र मोर्चा के अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने कहा है कि झारखंड लोक सेवा आयोग के द्वारा प्रश्न पत्र लीक मामले में झारखंड लोक सेवा आयोग के ऊपर किसी प्रकार का टिप्पणी या बयान देना का नैतिक अधिकार नहीं है बीजेपी को
झारखंड राज्य के सत्ता और विपक्ष किसी ने भी झारखंड लोक सेवा आयोग के द्वारा नियुक्ति घोटाले को लेकर झारखंड विधानसभा में आज तक चर्चा नहीं की इस घोटाले को लेकर विधायक विनोद सिंह ने आवाज उठाई थी इसके बावजूद भी झारखंड के सत्ता और विपक्ष कितने गंभीर मुद्दे को लेकर विधानसभा चर्चा नहीं की गई. भारतीय जनतंत्र मोर्चा ने कहा कि झारखंड के छात्राएं और युवाओं को ऐसे राजनीतिक दलों से सावधान रहना है और इनको चुनाव में सबक सिखाने की जरूरत है आप झारखंड के युवा और छात्राएं गुमराह होने वाले नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *