यौन शोषण के आरोपी खूंटी के एसडीएम सैयद रियाज अहमद के खिलाफ भाजपा सड़क पर उतरी

खूंटी :भाजपा में इस घटना को लेकर काफी रोष नजर आया। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर खूंटी पहुंची और पुतला दहन कार्यक्रम में शामिल हुईं।

आरती कुजूर ने कहा कि एसडीएम सैयद रियाज अहमद ने शराब पार्टी में हिमाचल प्रदेश की छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। प्रशासनिक पदाधिकारी का यह चरित्र निंदनीय है।

उन्होंने कहा कि सैयद रियाज अहमद ने ना सिर्फ खूंटी का बल्कि संपुर्ण झारखंड के महिलाओं का अपमान करने का काम किया है। उनके इस चरित्र से देश भर में खूंटी की बदनामी हुई है। दूसरे प्रदेशों में यहां की छवि दागदार हुई है। जब रक्षक ही भक्षक हो जाएंगे तो क्या होगा।
उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार के राज में रूपा तिर्की की संदिग्ध हत्या, बरहेट में महिला का बाल पकड़कर मारने की घटना , अस्पतालों से इलाज कराकर लौट रहीं महिलाओं के साथ दुष्कर्म होता है। उन्होंने कहा कि झारखंड में महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ी है, जिससे पूरा राज्य शर्मसार है।

उन्होंने कहा कि झारखंड देश में सबसे ज्यादा दुष्कर्म की घटना वाला प्रदेश बन गया है। उन्होंने सैयद को बर्खास्त करते हुए कड़ी सजा दिलाने की मांग की। उन्होंने प्रशासन द्वारा सैयद के इलाज के दौरान सदर अस्पताल में ताला लगाने के मामले का विरोध किया गया। उन्होंने कहा कि यह मामले को दबाने की कोशिश प्रतीत हो रहा है।

भाजयुमो के जिलाध्यक्ष राजेश महतो ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की बेटी झारखंड में आई थी, यहां के विकास में अपनी भागीदारी निभाने, लेकिन एसडीएम ने अपने करतूत से खूंटी को बदनाम करने का काम किया। जिससे भविष्य में दूसरे प्रदेश के विद्यार्थी खूंटी आने से कतराएंगे, जिसका सीधा असर खूंटी के विकास पर पड़ेगा। पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता, महामंत्री विनोद नाग, संजय साहू, प्रियांक भगत, राखी कश्यप, रंदाय नाग, सुरेश जायसवाल, शुभम जायसवाल आदि मुख्य रूप से शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *