रामनवमी में डीजी बजाने पर प्रतिबंध के विरोध में भाजपा विधायकों ने सदन के अंदर और बाहर किया प्रदर्शन

रांची: विधानसभा बजट सत्र के 14वें दिन भाजपा विधायकों ने हजारीबाग में रामनवमी पर डीजी बजाने पर प्रतिबंध के खिलाफ सदन के अंदर और बाहर प्रदर्शन किया।

भाजपा विधायक मनीष जायसवाल में सदन के अंदर कुर्ता फाड़ कर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया। विधायकों ने हजारीबाग में आयोजित होने वाले हैं विश्व प्रसिद्ध रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान डीजे नहीं बजाने और वृहद स्तर पर पर जुलूस निकालने के सरकार के आदेश को अविलंब रद्द करने की बात कही।
मामले पर विधायक रणधीर सिंह ने कहा कि भगवान श्री राम के ऊपर राजनीति नहीं होनी चाहिए। जबसे झारखंड में जेएमएम कांग्रेस और राजद के गठबंधन वाली सरकार आई है तब से हर वर्ष हजारीबाग में आयोजित होने वाले रामनवमी के जुलूस पर अलग-अलग तरह से प्रतिबंध लगाकर हिंदुओं को दबाने का प्रयास किया जा रहा है, जो भारतीय जनता पार्टी कभी उन्हें नहीं देगी।
वहीं झारखंड सरकार के मंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि सरकार सभी समुदाय को ध्यान में रखते हुए काम कर रही है। शांतिपूर्ण पर्व त्योहार मनाने के लिए सरकार सभी लोगों का सहयोग कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *