भाजपा विधायक दल की हुई बैठक, मानसून सत्र में नियोजन नीति और लचर विधि व्यवस्था पर सरकार को घेरने का फैसला

रांची: विधानसभा मानसून सत्र को लेकर प्रदेश भाजपा कार्यालय में गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में विधायक दल की बैठक हुई। बैठक में पर्वेक्षक के रूप में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे उपस्थित हुए। उनके साथ संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह,प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपेई उपस्थित हुए।


मानसून सत्र में राज्य सरकार को सदन के अंदर घेरने पर चर्चा हुई। जिसमे नियोजन नीति,लचर विधि व्यवस्था सहित कई मुद्दे पर चर्चा हुई। आज की बैठक भाजपा विधायक दल के नेता चुनने पर भी चर्चा हुई है। जानकारों की मानें तो भाजपा विधायक दल के नेता के रूप में जेपी भाई पटेल के नाम पर अंतिम मुहर लग सकती है। हालांकि बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए विधायक विरांचीनारायण ने इस बात की पुष्टि नहीं की है। साथ ही कहा कि मानसून सत्र में सदन के अंदर विपक्ष की क्या भूमिका होगी,इसपर रणनीति अख्तियार की गई है। साथ ही कहा कि भाजपा विधायक दल के नेता के लिए पर्वेक्षक केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे एक एक विधायकों से बात कर रहे हैं। जल्द ही इसपर फैसला हो जायेगा। बैठक में सीपी सिंह,नीलकंठ सिंह मुंडा,पुष्पा देवी, रामचंद्र चंद्रवंशी, मनीष जायसवाल, नवीनजयसवाल ,भानु प्रताप शाही,कोचे मुंडा,ढुलू महतो,अनंत ओझा,बीरांची नारायण, अमर कुमार बाउरी,नीरा यादव,किशुन दास,जेपी भाई पटेल,
अपर्णा सेनगुप्ता, कुशवाहा शशिभूषण मेहता, राज सिन्हा,अमित मंडल, समरी लाल, केदार हाजरा
सहित अन्य विधायक उपस्थित है।
बैठक में विधायक के नेता को लेकर जेपी भाई पटेल के नाम पर मुहर लगाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *