भाजपा नेत्री सीमा राय ने भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर क्षेत्र में सुख शांति की कामना की

लातेहार: लोक आस्था का महापर्व छठ पर शहर के विभिन्न छठ घाटों पर भाजपा नेत्री सीमा राय ने वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही उदयमान सूर्य को अर्घ्य देकर लातेहार क्षेत्र के लोगों की सुख शांति की कामना की। उनके साथ स्थानीय झामुमो विधायक बैद्यनाथ राम ने भी भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर छठ मैया से सुख और शांति की कामना किया।
मौके पर भाजपा नेत्री सीमा राय ने कहा कि लोक आस्था का यह महापर्व छठ लातेहार में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। इसमें समाज से सभी वर्गों की सहभागिता रही है। छठ पर्व में पूरा लातेहार छठ के गीतों से गुंजायमान हो जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *