भाजपा ही एक पार्टी है जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष बूथ अध्यक्ष से सीधा संवाद करता है : लक्ष्मीकांत वाजपेयी


रांची : भाजपा प्रदेश कार्यालय में शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष सांसद दीपक प्रकाश की अध्यक्षता में प्रदेश पदाधिकारी,विभाग एवम प्रकोष्ठ के संयोजकों के साथ नव नियुक्त प्रदेश प्रभारी,राज्य सभा में भाजपा के मुख्यसचेतक सांसद डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी की परिचयात्मक बैठक हुई। प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने अंगवस्त्र एवम स्मृति चिन्ह देकर श्री लक्ष्मीकांत वाजपेयी का स्वागत एवम अभिनंदन किया।अपने संबोधन में लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है।जिसमे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बूथ अध्यक्ष से सीधा संवाद करता है।कहा कि कार्यकर्ता का पद सर्वोपरि है जो कभी पूर्व नही होता। कार्यकर्ता भाव ही पार्टी की पूंजी है। उन्होंने कहा कि झारखंड के संगठन में कार्यकर्ता सहज,सरल स्वभाव के हैं और पार्टी के विचारों के प्रति समर्पित हैं। मैं भी एक कार्यकर्ता रूप में झारखंड में संगठन कार्य करूंगा। कहा कि ऐसे ही कार्यकर्ताओं के सहयोग और समर्पण से पार्टी झारखंड के 14लोकसभा सीटों पर विजय प्राप्त करेगी।

प्रदेश भाजपा को एक अनुभवी मार्गदर्शक मिला :दीपक प्रकाश

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि झारखंड भाजपा को डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी जैसा एक अनुभवी मार्गदर्शक मिला है जिनके मार्गदर्शन में पार्टी और मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि हमसब खुशनसीब हैं राज्यसभा में बतौर मुख्य सचेतक श्री वाजपेयी का मार्गदर्शन एक अभिभावक की तरह मिलता है। कहा कि श्री वाजपेयी का लंबा सांगठनिक और प्रशानिक अनुभव है,चार बार ये विधानसभा सदस्य चुने गए,उत्तरप्रदेश सरकार के मंत्री रहे और आज राज्यसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक है। उन्होंने कहा कि भाजपा इनके नेतृत्व में लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर होगी।

सहजता और सरलता ही डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी की पहचान :कर्मवीर सिंह

प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी का स्वागत करते हुए कहा कि लक्ष्मीकांत जी सहजता और सरलता के पर्याय है। साथ ही इरादों और संकल्पों के दृढ़ निश्चयी भी हैं। उन्होंने श्री वाजपेयी के यशस्वी कार्यकाल की मंगल कामना करते हुए कहा कि भाजपा प्रदेश में इनके मार्गदर्शन में बूथ स्तर तक मजबूत बनेगी। संबोधन के पूर्व प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा ने श्री वाजपेयी का विस्तृत सांगठनिक परिचय कराया। बैठक की शुरुआत महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण एवम वन्देमातरम गान के साथ हुआ। धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *