इंडिया गठबंधन की एकता से भाजपा तिलमिला गई है: सुप्रियो भट्टाचार्य

रांची: महाराष्ट्र में हुई इंडिया गठबंधन की न्याय यात्रा की सफलता पर गठबंधन के घटक दल गदगद हो गए हैं और लोकसभा चुनाव में अपनी जीत देखने लगे हैं। गठबंधन के घटक दल झामुमो ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस कर भाजपा पर जमकर हमला बोला है। पार्टी के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि महाराष्ट्र में न्याय यात्रा सफल रहा है। इस यात्रा में जन सैलाब लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के जीत की तरफ इशारा कर रही है।
पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन की दहाड़ से भाजपा हिल गई है। कल्पना सोरेन ने मंच से कहा कि जिस तरह झारखंड नहीं झुका उसी तरह इंडिया भी नहीं झुकेगा। झारखंड लड़ेगा तो इंडिया जीतेगा।
श्री भट्टाचार्य ने कहा कि सीएम न्याय यात्रा में सीएम चंपई सोरेन ने भी कहा कि झारखंड ने एक मिशाल कायम किया है। पूरे देश को इसे अमल करना चाहिए। झारखंड में भाजपा के लाख कोशिशों के बाद भी झामुमो गठबंधन नहीं झुका और यही सफलता लोकसभा चुनाव में भी रहेगी।
श्री भट्टाचार्य ने कहा कि गांडेय सीट पर उप चुनाव को लेकर झामुमो ने चुनाव आयोग से मिलकर चुनाव कराने का आग्रह किया था।लेकिन उस समय हम लोगों की बातों को नहीं सुना गया। आज चुनाव आयोग को गांडेय सीट पर उप चुनाव की घोषणा करनी पड़ी।
वहीं इलेक्ट्रोल बॉन्ड पर कहा कि जो लोग अपने कर्मचारियों को पैसा नहीं देते हैं वह भाजपा को चंदा देते हैं। जिन लोगों को औकात नहीं थी सो रोटी खाने की वहीं कहीं से भी उधारी लेकर भाजपा को चंदा देते हैं। 7 दिन के अंदर उन्हें हजार करोड़ का ठेका मिल जाता है। अब तो बहुत सारी बातें सामने आएगी। पीएम केयर भी सामने आएगा। इलेक्ट्रोल बॉन्ड में पाकिस्तान का भी पैसा आया है। पुलवामा का कांड हुआ 3 दिन के बाद वहां से पैसा आ गया। इसलिए पुलवामा का खुलासा नहीं हुआ। जवानों की शहादत पर चुनाव जीत गया। उन्होंने कहा कि अब हम नई ऊर्जा के साथ औपचारिक तौर पर झारखंड में बहुत जल्द चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे और वह अभियान अपने मिशन को पूरा करेगा। हमारा स्पष्ट मिशन है। 4 जून को जब रिजल्ट आए तो भाजपा के पास 4 जून भाजपा गिनने लायक झारखंड में नहीं रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *