संविधान विरोधी है भाजपा, पलामू में करारा जवाब मिलेगा :कमल कांत
पलामू: संविधान बचाओ देश बचाओ मुहिम से जुड़े पलामू जिला के विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रमुखों के साथ पलामू लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की ओर से चुनाव लड़ रही राजद प्रत्यासी ममता भुइयां को भारी बहुमत से जीत दिलाने और संविधान बचाने को लेकर युवा राष्ट्रीय जनता दल पलामू ने जिले के मेदिनीनगर स्थित सभागार में बैठक आयोजित किया। इस बैठक मे उपस्थित मुख्य वक्ता युवा राजद झारखण्ड के प्रदेश सचिव कमल कांत ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार से देश के संविधान को खतरा है। यह सरकार तानाशाह हो गई है ।जिसे सिर्फ पूंजीपतियों की फिक्र है और मोदी सरकार संविधान में संशोधन कर गरीबों को उनके अधिकारों से दूर कर लोकतंत्र पर पूंजीपतियों का एकाधिकार स्थापित करना चाहती है। देश में होने वाले चुनावों में जनता को विकास के मुद्दों से भटका कर धर्म के नाम पर तो कभी राम तो हिंदू मुस्लिम कर विभिन्न रंगों से सुसज्जित भारत को नफरत का हिंदुस्तान बनाना ही भाजपा का एक मात्र लक्ष्य है। वहीं बैठक में मौजूद संगठनों के समाजिक कार्यकर्ताओ ने माना कि इस बार अगर भाजपा चुनाव जीत गई तो शायद देश में चुनाव की प्रक्रिया ही बंद करा दी जायेगी। वर्तमान सरकार के क्रियाकलापों से ऐसा ही प्रतीत होता है। इस लिए हम सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं दायित्व है की हम समाज के अंतिम लोगो तक जाकर सरकार की लोकतंत्र विरोधी नीतियों को बताएं ताकि हमारा संविधान बच सके सभी ने निर्णय लिया कि पलामू लोकसभा सीट से ममता भुइयां को जीत दिला कर इंडिया गठबंधन को मजबूत करते हुए संविधान विरोधी लोकतंत्र की हत्या करने वाली पार्टी को वोट की चोट से करारा जवाब देना है बैठक में हैंड टू हैंड संस्था के सचिव सुनील प्रजापति,सुरेंद्र कुमार अधिवक्ता,आदिवासी सभा के कमलेश उरांव,झामुमो बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ केंद्रीय सचिव रिशु अग्रवाल,राहुल चंद्रवंशी,दलित समाज के चिंतक अधिवक्ता विद्या सागर नित्या राम, प्रोफेसर धर्मेंद्र महतो,प्रणव मेहता,एंटी करप्शन के गुडु सम्राट,राष्ट्रीय मानव अधिकार के रवि शुक्ला,प्रिंस पासवान,ज्ञान दीपक,नन्हे खान सहित सैकड़ों की संख्या में पुरुष महिला समाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।