एनडीए प्रत्याशी संजय सेठ ने किया नामांकन,सीएम पुष्कर सिंह धामी,सुदेश महतो,खीरू महतो और अमर बाउरी थे साथ

रांची: रांची लोकसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी संजय सेठ ने गुरुवार को अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। उनके साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, आजसू प्रमुख सुदेश महतो,विधायक दल के नेता अमर बाउरी और जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो थे। वहीं मीडिया से बात करते हुए सीएम धामी ने कहा कि संजय सेठ के नामांकन में अप्रत्याशित भीड़ से स्पष्ट हो गया है कि इनकी यहां से जीत तय है।

इंडी गठबंधन पर हमला करते हुए कहा कि अपने परिवार को बचाने के लिए यह गठबंधन किया गया। लोकसभा चुनाव परिणाम से पहले इन लोगों का गठबंधन टूट जायेगा। वहीं यूसीसी बिल पर कहा कि इसे पूरे देश में लागू किए जाने की जरूरत है। आजसू प्रमुख सुदेश महतो और जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो ने संजय सेठ की जीत का दावा किया। सुदेश महतो ने कहा कि एक मोदी जी के नेतृत्व पूरे देश का विकास हो रहा है। इस बार लोकसभा चुनाव में एनडीए चार सौ के पार होगा। साथ ही साथ वोटिंग की प्रतिशत भी बढ़ेगी। खीरू महतो ने कहा पूरे देश में एनडीए की लहर है।
वही एनडीए प्रत्याशी संजय सेठ ने कहा कि आज मैं एनडीए प्रत्याशी के तौर पर नामांकन किया। इस नामांकन में रांची लोकसभा क्षेत्र के हजारों लोग शामिल हुए। लोगों को पीएम मोदी की गारंटी पर भरोसा है। झारखंड की जनता सभी 14सीटें जीतेगी। पीएम मोदी के हाथों को हम लोग मजबूत करने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद झारखंड में कभी भी विधानसभा चुनाव हो सकता है। विधानसभा चुनाव में दो तिहाई सीटों पर एनडीए की जीत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *