24 के रण को लेकर भाजपा ने चिरोंदी में की प्रमंडलीय स्तर की बैठक,सभी सीटों पर कमल खिलाने की तैयारी

रांची: 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश के सभी सीटों पर कमल खिलाने को लेकर भाजपा पूरी तरह से रेस हो गई है। इसी कड़ी में प्रदेश में शुक्रवार को प्रमंडलीय स्तर की बैठक शुरू हुई है।

वहीं राजधानी रांची के चिरौंदी में भाजपा की प्रमंडलीय बैठक हुई। इसमें संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित भाजपा के सांसद,विधायक और कार्यकर्ता उपस्थित हुए। 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई। साथ आगे की रणनीति पर चर्चा हुई।
बैठक में कार्यकर्ताओं को टास्क भी दिया गया। मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान पर जोर देने की बात कही गई। साथ ही घर घर जाकर लोगों से जनसंपर्क चला कर केंद्र की मोदी सरकार के नौ साल की उपलब्धियों को बताने को कहा गया है। केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंची है या नहीं इसकी मोनिटिंग करने की बात कही गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *