सचिवालय घेराव के माध्यम से भाजपा ने 2024 के लिए किया शक्ति प्रदर्शन..

रांची: राजधानी रांची में मंगलवार को भाजपा ने सचिवालय घेराव कर हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। प्रभात तारा मैदान से सचिवालय जाने के क्रम में हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं पुलिस बेरिकेटिंग को तोड़ते हुए आगे बढ़ते चले जा रहे थे।

पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए पहले वाटर केनन का प्रयोग किया। प्रचंड गर्मी में पानी की बौछार से कार्यकर्ताओं को गर्मी से राहत मिली और फिर जमकर प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान पुलिस की बेरिकेटिंग पर चढ़ कर प्रदर्शन करने लगे। इसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। इससे भी बात नहीं बनी तो लाठीचार्ज करना पड़ा। इसमें दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गए। साथ दो दर्जन से भी अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। वहीं लाठीचार्ज के विरोध में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश,सांसद निशिकांत दूबे,आदित्य साहू,पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी,मेयर आशा लकड़ा सहित हजारों कार्यकर्ता हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे।
वहीं प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता शांतिपूर्ण तरीके से सचिवालय घेराव करने जा रहे थे।पुलिस ने उन्हें रोका और उसपर लाठीचार्ज,आंसू गैस के गोले छोड़े गए। यह सरकार भाजपा के आंदोलन से डरी हुई है। हेमंत सोरेन सरकार को आने वाले चुनाव में इसका जवाब देना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *